हाथ की हथेली पर बनने वाली रेखाएं सदा बदलती रहती हैं। हस्तरेखा विज्ञान की मानें तो ये बदलती रेखाएं हमारे वर्तमान और भविष्य के बारे में काफी कुछ बताती हैं। आज हम हथली पर बनने वाली उन रेखाओं की बात करेंगे जिनसे आर्थिक तंगी की सामना करना पड़ता है। जी हां, हस्तरेखा के मुताबिक हमारी हथेली पर कई बार ऐसी रेखाएं बनती हैं जो यह दर्शती हैं कि हमारी आय के स्रोतों में कमी आने वाली है। ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों की हथेली पर मस्तिष्क रेखा कटी-फटी या जंजीर जैसी होती है, उन्हें धन की प्राप्ति नहीं होती या फिर उनके पास आया धन अधिक समय तक टिकता नहीं है। ऐसी स्थिति में इन लोगों को कई तरह की का सामना करना पड़ता है।

आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जिनकी अनामिका अंगुली पर तिल पाया जाता है। यह तिल काले या भूरे रंग का हो सकता है। ऐसी मान्यता है कि इन लोगों को भी अपने जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। कहते हैं कि इन लोगों के पास आया धन किसी ना किसी काम में खर्च ही हो जाता है। मालूम हो कि सूर्य रेखा पर तिल होना भी शुभ नहीं माना जाता। कहते हैं कि इन लोगों का उधार बहुत ज्यादा हो जाता है। इस वजह से इन्हें मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ता है।

कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी हथेली के जीवन रेखा पर तिल पाया जाता है। कहते हैं कि इन लोगों के जीवन में कई तरह के आर्थिक उतार-चढ़ाव आते हैं। ये लोग भी अपने जीवन में धन इकट्ठा नहीं कर पाते। इसके साथ ही मणिबंध से निकलकर शनि पर्वत तक जाने वाली रेखा भी शुभ नहीं मानी जाती। कहते हैं कि यह व्यक्ति की आर्थिक परेशानियों का संकेत होती है। वहीं, शुक्र पर्वत पर बनने वाली रेखाएं द्वारा भी आर्थिक मुश्किलें खड़ी करने की मान्यता है।