नवरात्रि का पर्व 10 अक्टूबर से आरंभ हुआ है। देश भर के लोग बड़े ही धूमधाम से नवरात्रि मना रहे हैं। नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इससे देवी मां अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। नवरात्रि का आठवां दिन बड़ा ही खास होता है। इसे दुर्गा अष्टमी के नाम से पुकारते हैं। इस दिन कन्या पूजन का विधान है। इस पूजन के तहत नवरात्रि में व्रत रखने वाले भक्त अपने घर में नौ कन्याओं और एक बालक को आमंत्रित करते हैं। इन सभी को श्रद्धा पूर्वक भोजन कराया जाता है। इसके बाद नौ कन्याओं और एक बालक को कुछ उपहार देकर विदा किया जाता है। चलिए जानते हैं कि राशि के हिसाब से किसे क्या उपहार देना चाहिए।

मेष: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मेष राशि के जातकों को घर आमंत्रित कन्याओं को धार्मिक किताबें दान करनी चाहिए।

वृषभ: वृषभ राशि के जातकों के लिए कन्या पूजन पर ऊनी वस्त्रों का उपहार देना शुभ माना गया है।

मिथुन: इस राशि के जातकों को कन्याओं को किताबें उपहार स्वरूप देनी चाहिए।

कर्क: माना जाता है कि कन्या पूजन पर कर्क राशि वालों को कन्याओं को श्रंगार का सामान गिफ्ट करना चाहिए।

सिंह: जो लोग सिंह राशि के हों उन्हें घर आई कन्याओं को मिठाइयां उपहार स्वरूप देने के लिए कहा जाता है।

कन्या: कन्या राशि वाले उपहार के रूप में किताबें और पैसे दे सकते हैं।

तुला: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि वालों को खिलौना गिफ्ट में देना चाहिए।

वृश्चिक: आपके लिए भी धार्मिक किताबें दान करना शुभ माना गया है।

धनु: इस राशि के लोगों को गिफ्ट में कपड़े देने चाहिए।

मकर: आपके लिए तुलसी का पौधा गिफ्ट करना अच्छा माना जाता है।

कुंभ: आप लोग तोहफे में कपड़े दे सकते हैं।

मीन: आपके लिए श्रंगार का सामान देना शुभ माना गया है।