हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर दिन किसी खास देवी-देवता की पूजा का विधान है। जिसके अनुसार शुक्रवार का दिन धन-वैभव की देवी लक्ष्मी को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में लक्ष्मी का वास होता है वहां धन-वैभव की कमी नहीं होती है। यही कारण है कि हर इंसान लक्ष्मी जी को प्रसन्न कर धन-वैभव का आशीर्वाद पाना चाहता है। परंतु क्या आपको पता है कि शुक्रवार के दिन कौन से चार काम नहीं करने चाहिए? यदि नहीं तो आगे इसे जानते हैं।

मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के दिन शाम के वक्त चाहकर भी मेहनत वाले या अन्य काम नहीं करने चाहिए। कहा जाया है कि इस दिन शाम का समय पूजा-पाठ के लिए निहित है। इसलिए इस समय देवी-देवता जागृत रहते हैं। साथ ही इस समय यदि कोई व्यक्ति सोता है तो उसके घर से लक्ष्मी चली जाती है।

आमतौर पर घर की साफ-सफाई तो हर दिन की जाती है, लेकिन शुक्रवार के दिन इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि घर साफ-सुथरा रहे। यह इसलिए क्योंकि गंदगी वाले स्थान पर मां लक्ष्मी रहना पसंद नहीं करती हैं।

शुक्रवार के दिन मांस, मछली और मदीरा का सेवन से परहेज करना चाहिए। साथ ही इस दिन किसी जीव-जन्तु को भी कष्ट नहीं पहुंचाना चाहिए। ऐसा करने से घर की लक्ष्मी हमेशा के लिए चली जाती हैं।

हिंदू धर्म में महिलाओं को देवता के समान पूज्य माना गया है। क्योंकि ऋगवेद में ऐसा उल्लेख है कि जहां नारी का सम्मान होता है, देवी-देवता का निवास भी वहीं होता है। इसलिए शुक्रवार के दिन अपनी पत्नी या किसी अन्य महिला का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर में कलह का वातावरण बना रहता है।