रंग मुख्य रूप से कुल सात तरह के होते हैं। इनमें लाल को सबसे ज्यादा तेज शक्ति वाला रंग बताया गया है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र में लाल रंग का संबंध मंगल ग्रह से बताया गया है। कहते हैं कि लाल रंग सबसे तेजी से फैलता है। और इसका प्रभाव बहुत व्यापक होता है। लाल रंग को गर्म स्वभाव का बताया गया है। साथ ही लाल राजसी रंग भी है। माना जाता है कि लाल रंग से व्यक्ति के अंदर साहस और ताकत आती है। चलिए जानते हैं कि लाल रंग की चीजों का इस्तेमाल करते समय किन पांच बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. कहा जाता है कि जो लोग अपने जीवन में बड़ा लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं उन्हें अपने कमरे में लाल रंग का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

2. वास्तु के मुताबिक घर के बाथरूम और नालियों से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इससे बचने के लिए लाल रंग के तौलिए का प्रयोग करना चाहिए।

3. लाल रंग की मोमबत्ती का इस्तेमाल करना भी अच्छा माना गया है। कहते हैं कि इससे आसपास के वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

4. हृदय रोगियों के लिए लाल रंग अच्छा नहीं माना गया है। कहते हैं कि ऐसे लोगों को लाल रंग से दूर रहना चाहिए।

5. लाल रंग के अशुभ प्रभाव से पाचन तंत्र बिगड़ने की मान्यता है। इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए लाल रंग का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक करना चाहिए।