हिंदू धर्म में कई तरह की मान्यताएं हैं। इनमें से कुछ मान्यताएं व्यक्ति की उम्र से भी जुड़ी हुई हैं। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग इन मान्यताओं का पालन नहीं करते हैं, उनसे यमराज नाराज हो जाते हैं। यमराज के नाराज होने से व्यक्ति की उम्र कम हो सकती है। यमराज जी को हिंदू धर्म में मौत का देवता कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति की मौत यमराज जी की इच्छा पर ही होती है। इसी आधार पर ऐसी कई बातें बताई गई हैं जिनसे यमराज जी को प्रसन्न किया जा सकता है। इसके अलावा कई ऐसे काम भी निर्धारित किए गए हैं जिनसे यमराज नाराज होते हैं। आज हम उन बातों बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको लेकर यह मान्यता है कि ऐसा करने से उम्र घटती है।
1. महाभारत के अनुशासन पर्व में ऐसा बताया गया है कि पढ़ाई करते समय भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से यमराज आपसे नाराज हो सकते हैं। इसलिए लंबी उम्र पाने के लिए ऐसा करने से बचें।
2. भोजन से जुड़ी एक मान्यता यह भी है कि बीच में भोजन छोड़कर जुठे मुंह नहीं उठना चाहिए। अगर आप उठ भी जाते हैं तो जुठे हाथ दोबारा भोजन करना शुरू नहीं करना चाहिए। इससे उम्र घट सकती है।
3. वास्तुशास्त्र में भी लंबी उम्र को लेकर कई बातें लिखी गई हैं। उसके अनुसार, मुख्य द्वार के सामने कभी भी पांव करके नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से यमराज को बुरा लगता है।
4. मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार और शनिवार के दिन बाल नहीं कटवाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी उम्र कम हो सकती है। इसलिए ऐसा ना करें।
5. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोने को गलत बताया गया है। इससे शरीर बिमारियों से घिर जाती है। ऐसी मान्यता है कि सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सोना यमराज जी को आमंत्रित करने जैसा है।