वास्तु शास्त्र में भी नौकरी का उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही वास्तु से जुड़े कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं जिनसे नौकरी लगने की मान्यता है। इन उपायों को खूब अपनाया भी जाता है। क्या आपको इन उपायों के बारे में पता है? यदि नहीं तो आज हम आपको वास्तु से जुडे़ ऐसे ही पांच उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. ऐसा कहा जाता है कि इंटरव्यू के लिए जाने से पहले अपनी जेब में लाल रंग की रुमाल रख लेनी चाहिए। इसके अलावा लाल रंग का शर्ट पहनना भी शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और इंटव्यू अच्छा जाता है। इससे नौकरी लगने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
2. कहते हैं कि रात में सोते समय बेडरूम में पीले रंग के कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे भाग्य तेज होने की मान्यता है। मालूम हो कि पीले रंग को सूर्य का रंग बताया गया है।
3. एक अन्य वास्तु टिप्स में घर की उत्तर दिशा की दीवार को साफ-सुथरा रखने के लिए कहा गया है। कहते हैं कि उत्तर की दीवार पर घड़ी टांगनी चाहिए। आप यहां पर आलमारी भी रख सकते हैं। इससे धनलाभ होने की मान्यता है। हालांकि उत्तर की दीवार के पास भारी आलमारी रखने से बचना चाहिए।
4. ऐसी मान्यता है कि इंटरव्यू के लिए जाते वक्त सबसे पहले दायां पैर घर से बाहर निकालना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर पर शुभ संदेश आता है। और नौकरी लगने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
5. ऐसा कहा जाता है कि इंटरव्यू के लिए जाने से पहले भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। गणेश जी को पूजा में सुपारी चढ़ानी चाहिए। इसके बाद इस सुपारी को अपने साथ लेकर जाने की मान्यता है। माना जाता है कि इससे गणेश जी प्रसन्न होते हैं जिससे नौकरी लगने की संभावना प्रबल हो जाती है।