Tips to Increase Salary: फेंगशुई (Feng Shui) में कार्यों की सिद्धि के लिए अलग-अलग तरह के उपाय बताए जाते हैं। कहते हैं कि जल पृथ्वी, हवा, लकड़ी और धातु इन तत्वों का सकारात्मक रूप में परिवर्तित होना ही फेंगशुई की नींव है। फेंगशुई में बताए उपायों को करने से लोगों ने अपने कार्यक्षेत्र में कई बदलाव देखे हैं। इसलिए ही फेंगशुई के उपायों को बहुत कारगर माना जाता है। फेंगशुई में आय में वृद्धि के उपाय (Feng Shui Tips For Increasing Salary) भी बताए गए हैं। माना जाता है कि इन उपायों को करने से बहुत जल्द इनकम बढ़ने लगती है।
फेंगशुई में तीन टांग वाले मेंढक को आय में वृद्धि करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। अगर तीन टांग वाले मेंढक के मुंह में सिक्का लगा रहता है तो इसे और भी ज्यादा कारगर मानते हैं। यह कर्योस लगाते ही फायदा मिलने लगता है।
फेंगशुई में सुनहरी बोट (Boat) को धन का प्रतीक माना जाता है। इस बोट को तिजोरी में रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे पैसा तिजोरी की ओर खींचा चला जाता है।
आय में वृद्धि के लिए क्रिस्टल लैंप (Crystal Lamp) को बहुत अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि क्रिस्टल लैम्प को रोज शाम दो-तीन घंटे प्रकाशित करने से आय में वृद्धि होती है। इस लैंप को घर के उत्तर-पूर्व कोने में रखना चाहिए।
धन-संपत्ति के देवता तसाई सिनयिन (Tsai Shen Yeh) की मूर्ति को घर लेकर आना चाहिए। यह चीते पर बैठे होते हैं। इनकी पोशाक पर ड्रैगन बना रहता है। इन के दाएं हाथ में लाल रंग से बंधे हुए सोने के सिक्कों की डोर होती है। आय में वृद्धि के लिए इस उपाय को बहुत कारगर माना गया है।
कुवान कुंग (Kuan Kung) को भी संपत्ति का देवता माना जाता है। कहते हैं कि इन्हें घर में रखने से घर की इनकम बढ़ती है। इन्हें घर या कार्यक्षेत्र में जमीन से ढाई-तीन फुट की ऊंचाई पर रखना चाहिए। फेंगशुई में इस उपाय को बहुत लाभकारी मानते हैं।
नवरत्न क्रिस्टल बाउल (Crystal Bowl) को कार्यस्थल पर रखने से आय में वृद्धि होती है। यह सब ओर से पैसा खींचकर लाता है। आय में वृद्धि के लिए इसे बहुत अच्छा माना जाता है। यह रत्नों से भरी बाउल दक्षिण-पूर्व दिशा में रखनी चाहिए।