Dream Interpretation: स्वप्न शास्त्र के जानकार बताते हैं कि सपने हमारे भविष्य का आईना होते हैं। कहा जाता है कि स्वप्न शास्त्र में सपनों का अध्ययन इतनी बारीकी से किया गया है कि सपनों के माध्यम से कोई भी व्यक्ति यह समझ सकता है कि किस सपने का उसे कैसा फल प्राप्त होने वाला है। स्वप्न शास्त्र में सपनों का अध्ययन किया जाता है। कहते हैं कि इसमें बताए गए तर्क सटीक होते हैं। इसका अध्ययन करने वाले लोग बताते हैं कि कुछ सपने आर्थिक स्थिति सुधारने का संकेत लेकर भी आते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से –
सपनों में अगर चूहा दिखाई दे: सपने में चूहे का दिखाई देना शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में भगवान गणपति कि सवारी चूहा देखने से दरिद्रता दूर होती है। माना जाता है कि स्वप्न में मूषक राज दिखाई देने पर यदि आप किसी छोटे बच्चे बताते हैं तो इसका असर जल्दी देखने को मिल सकता है।
जंगल में हरियाली: हरा-भरा जंगल देखना भी शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ये जल्द मिलने वाली खुशखबरी की ओर इशारा करता है। हरा-भरा जगंल सुख और समृद्धि का प्रतीक है।
खाली बर्तन: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खाली बर्तनों को देखना बहद ही शुभ संकेत माना जाता है।
सपने में दिखे झाड़ू: सपने में झाड़ू देखना बहुत शुभ माना जाता है। हिन्दु संस्कृति में धनतेरस में झाड़ू खरीदा जाता है। ऐसी मान्यता है कि झाड़ू वैभव का प्रतीक होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपने सपने में झाड़ू देखी है तो यह मान लीजिए कि आपके घर से दरिद्रता बहुत जल्द जाने वाली है।
गाय का सपना: गाय को अपनी ओर आते देखना शुभ सपना माना जाता है। कहते हैं कि इस सपने के माध्यम से जिंदगी में सुख-समृद्धि आ सकती है। ऐसी मान्यता है कि यह सपना देखने के बाद अगर माता महालक्ष्मी को लाल रंग का पुष्प अर्पित किया जाए तो इससे इस सपने का फल जल्द मिल सकता है।
सपने में विदाई: यूं तो विदाई का मतलब बिछड़ना होता है लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में विदाई समारोह देखना प्रॉपर्टी के नजदीक जाना होता है। विदाई देखना होने वाले लाभ की ओर इशारा करता है।