पवन सिंह (Pawan Singh) का ‘महादेव का दिवाना’ गीत हाल ही में 11 जुलाई को रिलीज किया गया है। वीडियो यूट्यूब पर जारी होने के बाद से इसे लाखों बार देखा भी जा चुका है। इसी के साथ पवन सिंह और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के कई सावन भक्ति गीत यूट्यूब पर वायरल हो रहे हैं। सावन का महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए काफी महत्व रखता है। इस मौके पर शिव के गीतों की डिमांड भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
पवन सिंह का नया भोजपुरी कांवर गीत ‘महादेव का दिवाना’ का वीडियो दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। 11 जुलाई को रिलीज हुए इस वीडियो को अब तक 5,343,764 बार देखा जा चुका है। वीडियो में पवन सिंह बड़े ही जबरदस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस कांवर गीत को पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं। म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है।
पवन सिंह का पुराना भोजपुरी गीत ‘गउरा हो हंसि दा ना’ भी सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इस गाने को मनोज मतलबी ने लिखा है। म्यूजिक डायरेक्टर छोटे बाबा हैं। यू-ट्यूब पर इस गाने का वीडियो अब तक 23,304,205 बार देखा जा चुका है। इस गाने में पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह ने एक्ट किया है। गाने में शिव अपनी पत्नी पार्वती को कैलाश छोड़कर ना जाने के लिए मना रहे हैं।
वहीं, सावन महीने की शुरुआत के साथ भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने भी अपना नया सॉन्ग ‘खेलिहे बाबा PUBG’रिलीज किया था। यह गाना उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल खेसारीलाल म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज किया है। अब तक इस गाने को 4,127,007 व्यूज मिल चुके हैं। गाने के लिरिक्स रूपेश दुबे ने लिखे हैं।
सावन के महीने में ही खेसारी का एक और गाना रिलीज किया गया। जिसके बोल हैं ‘जल ढरिह ये भाभी’। इसे यशी फिल्म्स ने रिलीज किया है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है, जिसके गीतकार पवन पांडेय हैं। गाने में संगीत शंकर सिंह का है। गाने को अब तक 1,062,399 बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है।
सावन का महीना इस साल 06 जुलाई से शुरू हुआ है जिसकी समाप्ति 3 अगस्त को होगी। 19 जुलाई को सावन शिवरात्रि, 23 जुलाई को हरियाली तीज और 25 जुलाई को नाग पंचमी त्योहार पड़ेगा।
