Shani Jayanti 2019: इस साल सोमवार यानी 3 जून को शनि जयंती मनाई जा रही है। शनि जयंती का खास महत्व माना जाता है। लोग इस दिन सूर्य पुत्र शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। इस साल शनि जयंती का दिन इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन शनि के साथ केतु भी धनु राशि में स्थित रहेंगे जिस कारण एक दुर्लभ योग बन रहा है। इससे पहले ये योग 149 साल पहले 30 मई 1870 को बना था। इस योग का 5 राशियों पर काफी शुभ असर पड़ने वाला है…
मेष राशि – इस समय कहीं पैसा लगाने से आपको बचना चाहिए। साथ ही किसी से झगड़ा ना करें। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें।
वृष राशि – इस समय शनि के ढय्या का प्रभाव इस राशि पर रहेगा। आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परेशानियां दूर रहेंगी।
मिथुन राशि – शनि की दृष्टि इस राशि पर है लेकिन वक्री होने की वजह से इसका बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। मेहनत अनुसार परिणाम मिलेंगे। लापरवाही करने से बचना होगा।
कर्क राशि – समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। व्यापार में बढ़ोतरी होगी और नई योजनाएं बना सकते हैं।
सिंह राशि – शनि के वक्री होने से कारण कार्यों को समय पर पूरा करने में बाधा उत्पन्न होगी। किसी भी तरह के विवादों में पड़ने से बचना होगा।
कन्या राशि – इस राशि पर अभी शनि की ढय्या चल रही है। इस समय निवेश करने और नया काम शुरु करने से बचें।
तुला राशि – व्यापारियों को सावधानी से काम करना होगा नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। कोई भी नया काम शुरु करने से बचें।
वृश्चिक राशि – इस समय किसी भी तरह का नया काम शुरु करने से बचना होगा। जोखिम भरे काम अभी ना करें।
धनु राशि – शनि आपको लाभ देने की स्थिति में है। नया काम शुरु किया जा सकता है। धन लाभ होने की संभावना है। आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
मकर राशि – इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी। हर काम को संभलकर करने की जरूरत पड़ेगी।
कुंभ राशि – राशि स्वामी शनि शुभ फल देंगे। नौकरी में तरक्की हो सकती है। यात्रा से लाभ मिलेगा। व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है।
मीन राशि – हर कार्य में सफलता मिलेगी। शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा।