ज्योतिष के अनुसार 12 जुलाई को शनि वक्री अवस्था में आएंगे। 13 जुलाई को शनि की चाल में बदलाव के बाद शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। 16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद माह के अंत में गुरु मीन राशि में भ्रमण कर वक्री अवस्था में आ जाएगा। ग्रहों की चाल में परिवर्तन का राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

12 जुलाई को शनि करेंगे राशि परिवर्तन

जुलाई माह में शनि 12 जुलाई को दोपहर 02:58 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि वर्तमान में कुम्भ राशि में वक्री है और उसके बाद मकर राशि में प्रवेश करेगा। 23 अक्टूबर को यह मकर राशि में मार्गी यानि सीधी चाल में चलने लगेंगे।

मिथुन राशि में शुक्र का परिवर्तन बनेगा त्रिग्रही योग

13 जुलाई को सुबह 10:50 बजे शुक्र वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य और बुध के इस राशि में होने से त्रिग्रही योग बनेगा। कुछ दिनों बाद सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेगा। शुक्र 23 दिनों तक एक राशि में रहेगा।

सूर्य का कर्क राशि में परिवर्तन

ग्रहों के राजा सूर्य 16 जुलाई को रात 10:56 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य इस राशि में 17 अगस्त तक विराजमान रहेंगे, उसके बाद सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। सूर्य के गोचर को संक्रांति कहते हैं। ऐसे में 16 जुलाई को कर्क संक्रांति मनाई जाएगी।

17 जुलाई को बुध का राशि परिवर्तन

जुलाई माह में दूसरा राशि परिवर्तन 17 जुलाई को प्रातः 12:01 बजे होगा। 17 जुलाई को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद बुध 31 जुलाई को पुनः एक बार फिर से राशि परिवर्तन करते हुए कर्क राशि को छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

28 जुलाई को गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन

देवगुरु बृहस्पति 28 जुलाई को दोपहर 02:09 बजे मीन राशि में वक्री अवस्था में प्रवेश करेंगे। 24 नवंबर को सुबह 04:27 बजे मार्गी होगी।

भारत और विश्व पर शुक्र के राशि परिवर्तन का प्रभाव

  • भारत और बाकी दुनिया में चांदी और हीरे की कीमतों में बढ़ोतरी संभव हो सकती है।
  • मनोरंजन, संगीत उद्योग और आभूषण व्यवसाय में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है।
  • शेष विश्व के साथ भारत की ओर से द्विपक्षीय संबंधों में अच्छा सुधार देखने को मिल सकता है।
  • दुनिया भर में गहनों के आयात/निर्यात में वृद्धि हो सकती है।
  • शेयरों के संबंध में व्यापार धीरे-धीरे बढ़ सकता है और बाद के चरण में तीव्र दर से बढ़ सकता है।