हम सब सोते समय कुछ ना कुछ सपना देखते हैं। हम अक्सर इसे सामान्य सी घटना समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सपने ऐसे हैं जिन्हें धनलाभ होने का संकेत माना जाता है? यदि नहीं तो आज हम इसी बारे में विस्तार से बात करने जा रहे हैं। किसी कुंवारी लड़की का सपने में प्रेमी जोड़ा देखना बड़ा ही शुभ माना गया है। माना जाता है कि ऐसा सपने लड़की की शादी किसी अमीर परिवार में होने का संकेत है। इस सपने का मतलब यह भी निकाला जाता है कि उस लड़की से शादी के बाद लड़का अमीर हो जाएगा। मान्यता है कि ऐसी लड़की बड़ा ही खुशहाल वैवाहिक जीवन व्यतीत करती है। ऐसे पति-पत्नी के बीच सदैव प्यार बना रहता है।

सपने में पेड़-पौधों का दिखना भी आम बात है। लेकिन कुछ ऐसे पेड़ भी हैं जिनका सपने में दिखना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि यदि सपने में कोई व्यक्ति नारियल बांटता हुआ दिखे तो यह धनलाभ होने का संकेत है। ऐसा माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति को जल्द ही उसके व्यवसाय में बड़ा लाभ होने वाला होता है। साथ ही यह धनलाभ किसी अनजान स्रोत से भी हो सकता है। इसलिए ऐसे सपने को गंभीरता से लेने की बात कही जाती है।

क्या कभी सपने में कुत्ते ने आपको काटा है? यदि ऐसा हुआ है तो आपको खुश हो जाना चाहिए। दरअसल सपने के संदर्भ में यह मान्यता है कि कुत्ते के कांटने से धनलाभ होने वाला होता है। कहते हैं कि इस लाभ के लिए आपको थोड़ी मशक्कत जरूर करनी पड़ सकती है। क्या आपके सपने में छोटे बच्चे दिखते हैं? मालूम हो कि सपने में छोटे बच्चे को चलता हुआ देखना बड़ा ही शुभ माना जाता है। इस घटनाक्रम को धनलाभ होने का संकेत माना जाता है। सपने में झपट्टा मारते हुए शख्स को देखने से शेयर बाजार में लाभ होने का संकेत माना गया है।