हम सबको लगभग हर दिन कुछ लिखने के लिए पेन की जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके पेन पकड़ने के तरीके से आपकी पर्सनालिटी के कई राज जाने जा सकते हैं? यदि नहीं तो आज हम इस बारे में आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं। यदि पेन या पेंसिल पकड़ते समय अंगूठा तर्जनी अंगूली के ऊपर आता है तो आप बहुत क्रिएटिव स्वभाव के शख्स हैं। कहा जाता है कि ये लोग हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। मान्यता है कि किसी एक काम में इनका मन अधिक समय तक नहीं लगता। इन लोगों के मेहनती होने की भी मान्यता है। माना जाता है कि ये लोग चाहते हैं कि इनकी बातों को सदा स्वीकार कर लिया जाए।
कुछ लोग पेन या पेंसिल अपनी मध्यमा और तर्जनी अंगूली के बीच में पकड़ते हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि ये लोग अपने सामाजिक रुतबे का काफी लाभ उठाते हैं। माना जाता है कि इन लोगों का स्वभाव बहुत ही सौम्य होता है। और ये लोग दूसरों से किसी भी तरह की ईर्ष्या नहीं रखते हैं। कुछ लोग अपने अंगूठे के ऊपर अंगुलियां रखकर पेन पकड़ते हैं। ऐसे लोगों के बारे में मान्यता है कि ये किस्मत के धनी होते हैं। इसके साथ ही इन लोगों की सेहत सदा अच्छी बनी रहती है।
आपने ऐसे लोगों को भी देखा होगा जिनके द्वारा पेन पकड़ते समय अंगूठा तर्जनी अंगूली से ढक जाता है। इन लोगों के बारे में कहा जाता है कि इनके पास इच्छाएं बहुत ज्यादा होती हैं। इसके साथ ही इन्हें दूसरों की मदद पड़ने की भी मान्यता है। माना जाता है कि इन लोगों भी डर भी ज्यादा पाया जाता है। कुछ लोगों के द्वारा पेन पकड़ते समय हाथ की सभी अंगुलियां अंगूठे को ढक देती हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि इनका स्वभाव काफी आकर्षक होता है।