Mangal Rashi Parivartan October (Mars Transit) 2021: मंगल ग्रह को युद्ध का देवता माना जाता है। किसी व्यक्ति की कुंडली में इस ग्रह की स्थिति साहस, बहादुरी, पराक्रम और आत्मविश्वास का कारक होती है। मंगल जीवन शक्ति प्रदान करता है। 22 अक्टूबर को मंगल तुला राशि में प्रवेश करने जा रहा है और फिर 5 दिसंबर तक इसी राशि में रहेगा। ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशि वालों को मंगल के इस गोचर से लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
वृषभ राशि: इस दौरान मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। धन संचय करने में सफल होंगे। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। जीवनसाथी का हर काम में साथ मिलेगा। नौकरी की खोज में हैं तो आपको इस अवधि में अच्छी और मनचाही नौकरी मिल सकती है। नये काम की शुरुआत के लिए भी समय अच्छा दिखाई दे रहा है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को भी कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी।
सिंह राशि: यह समय आपके लिए शुभ माना जा सकता है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दुश्मनों पर आपको विजय प्राप्त होगी। हर चुनौती का आप डटकर सामना कर सकेंगे। नेतृत्व करने की क्षमता का विकास होगा। पैसों की बचत कर पाने में आप सफल होंगे। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। मानसिक तनाव कम रहेंगे। यात्रा से धन लाभ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बस इस अवधि में इस बात का ध्यान रखना होगा कि कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। (यह भी पढ़ें- नवंबर महीना इन 4 राशि वालों के करियर की दृष्टि से सुखद रहने की संभावना, पदोन्नति के प्रबल आसार)
कुंभ राशि: आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में आप अच्छी प्रगति करेंगे। नौकरी में आपको आपके प्रयासों के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। पदोन्नति की संभावना है। आप इस दौरान कुछ पैसा अपने शौक को पूरा करने में खर्च कर सकते हैं। लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप अच्छा कमा भी रहे होंगे। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। (यह भी पढ़ें- धन-संपत्ति के मामले में बेहद लकी माने जाते हैं इन तारीख में जन्में लोग, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल)