Horoscope Today, Daily Rashifal 26 August 2022: मेष : आज व्यवसाय में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। मानसिक शान्ति के प्रयास करें। वाणी में सौम्यता रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

वृष : आज धन का आगमन हो सकता है। जॉब में नवीन अवसर की तरफ अग्रसर होंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन : आज तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कर्क : आज व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई बकाया धन मिलेगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

सिंह : व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है।

कन्या : व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। खर्च बढ़ेंगे। अति उत्साही होने से बचें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें।

तुला : जॉब को लेकर प्रोमोशन की बात संभव है। आज सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

वृश्चिक : आज का दिन मीडिया व मैनेजमेंट जॉब के लिए सफलता का है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

धनु : आज व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवर्तन के योग बन रहे हैं। सन्तान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। सफलता के योग बन रहे हैं।

मकर : हेल्थ के प्रति सावधान रहें। व्यवसाय में प्रोग्रेस है। खर्च की अधिकता रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ : शिक्षा में लाभ का योग बन रहा हैं। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। बौद्धिक कार्यों से धन प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी अधिक रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा।

मीन : बिजनेस में उन्नति होगी। आफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी।