हस्तरेखा विज्ञान के तहत आज हम ऐसे लोगों की बात करेंगे, जिनकी हथेली पर अर्ध चंद्र पाया जाता है। हस्तरेखा में ऐसे लोगों के बारे में कहा गया है कि ये काफी आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। इसके चलते इनके पास कई सारे दोस्त होते हैं और ये बहुत से लोगों के चहेते भी होते हैं। कहते हैं कि इन लोगों के पास महिला मित्रों/परुष मित्रों की भी कमी नहीं होती। हालांकि ऐसे लोगों को अपने दोस्तों के प्रति थोड़ा सावधान भी रहना पड़ता है। दरअसल कई लोग इनके सौम्य व्यवहार की गलत फायदा भी उठाना चाहते हैं। हालांकि ये लोग थोड़े बुद्धिमान प्रवृत्ति के होते हैं और इन्हें बेवकूफ बना पाना इतना आसान नहीं होता। इसलिए ये लोग मुश्किल परिस्थितियों से बच निकलते हैं।

बता दें कि अपने दोनों हाथों की हथेलियों को पास लाकर उस पर बनने वाले अर्ध चंद्रमा को देखा जा सकता है। हालांकि यह अर्ध चंद्रमा का निशान प्रत्येक व्यक्ति की हथेली पर नहीं पाया जाता है। दरअसल दोनों हथेलियों को पास लाने पर उस पर बनने वाली अलग-अलग आकृतियों को देखा जा सकता है। ऐसे इस बात का ठीक से पता होना चाहिए कि हथेलियों पर बनने वाला निशान अर्ध चंद्रमा ही है।

ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों की हथेलियों पर अर्ध चंद्रमा बनता है, वे साहसिक प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे लोग मुश्किल से मुश्किल कार्यों को करने में घबराते नहीं हैं। इसका इनके करियर में काफी फायदा भी मिलता है। इन लोगों के अपने जीवन काफी व्यस्त रहने की भी मान्यता है। कहा जाता है कि ये लोग अपने काम को लेकर विदेश यात्राओं पर भी खूब जाते हैं। वहीं, जिनकी दोनों हथेलियों को जोड़ने पर सीधी रेखा बनती है, उनके काफी दयालु होने की मान्यता है। ऐसे लोगों का स्वभाव काफी विनम्र माना जाता है।