कहते हैं व्यक्ति के हाथ में उसकी किस्मत छुपी हुई होती है। आपने देखा होगा कि किसी- किसी व्यक्ति की विवाह बाद अचानक से तरक्की होने लगती है। वह आर्थिक रूप से मजबूत होता जाता है। मतलब उसकी किस्मत चमक जाती है। दरअसल हस्तरेखा अनुसार हाथ में एक विवाह रेखा होती है। साथ ही कई और निशान होते हैं, जिनके आधार पर यह पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति की विवाह के बाद किस्मत चमकेगी या नहीं। आइए जानते हैं…

विवाह बाद चमकता है भाग्य

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि व्यक्ति के चंद्र पर्वत से कोई भाग्य रेखा निकल कर शनि पर्वत पर पहुंचती है तो यह बेहद ही शुभ स्थिति है। ऐसे लोगों को विदेशों से धन की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसे लोगों का भाग्य विवाह बाद चमकता है।

वैवाहिक जीवन रहेगा सुखी

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हथेली में सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत की रेखाओं को देखकर भी दांपत्य जीवन के बारे में पता लगाया जा सकता है। माना जाता है कि यह रेखाएं जितनी साफ होती हैं, व्यक्ति को विवाह के बाद उतना ही सुख प्राप्त होता है। साथ ही सामंजस्य भी अच्छा रहता है।

विवाह बाद बनते हैं धनवान

यदि किसी व्यक्ति के हाथ में भाग्य रेखा मणिबंध से निकलकर शनि पर्वत तक जाए तो ऐसे लोग विवाह के बाद बहुत पैसे वाले बनते हैं। ऐसे लोगों की किस्मत शादी के बाद चमकती है। शादी के बाद ये धनवान बनते हैं।

सफलता में जीवनसाथी का होता है हाथ

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार यदि अंगूठे के पास से निकलकर कोई रेखा गुरु पर्वत तक जाए तो ऐसे लोग शादी के बाद अचानक से करियर की ऊंचाईयों को छूते हैं। ऐसे लोगों कई सोर्स से धन अर्जित करते हैं। मतलब ये लोग विवाह बाद कामयाबी हासिल करते हैं। इनकी सफलता में इनके जीवनसाथी का भी हाथ होता है।

जन्म स्थान से दूर जाकर कमाते हैं धन

चंद्र पर्वत से निकलने वाली भाग्य रेखा दांपत्य जीवन में परेशानी पैदा कर सकती है। लेकिन ऐसे लोगों को शादी के बाद पार्टनर के सहयेाग से भाग्योदय होता है। इस तरह के लोग जन्म स्थान से दूर जाकर धन कमाते हैं। साथ ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। इनके शौक- मौज भी बहुत मंहगे होते हैं।