Tirgrhi Yog In Virgo: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है या किसी अन्य ग्रह के साथ युति बनाता है। तो इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 24 सितंबर को धन के दाता शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां पर पहले से बुध और सूर्य देव विराजमान हैं।  जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही  इस त्रिग्रही योग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको यह योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि: त्रिग्रही योग बनने से आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में त्रिग्रही योग का निर्माण दूसरे स्थान में होने जा रहा है। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। सूर्य ग्रह के प्रभाव से कारोबार में धन आगमन के कई स्त्रोत बनेंगे। इस दौरान आपको समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की भी प्राप्त होगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपको शादी का प्रस्ताव आ सकता है। जिन लोगों का कार्यक्षेत्र वाणी (मीडिया, फिल्म, मार्केटिंग, शिक्षक) के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है उन लोगों को यह समय बेहतर रहने वाला है। आप लोग इस दौरान एक टाइगर स्टोन धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि: त्रिग्रही योग का बनना आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से त्रिग्रही योग 11वें स्थान में बनेगा। जिसे वैदिक ज्योतिष में आय और लाभ का स्थान कहा जाता है। इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इमकम के नए- नए सोर्स से आप धन कमाने में कामयाब रहेंगे। वहीं सूर्य- बुध ग्रह के प्रभाव से आपको समाज में मान- सम्मान मिलेगा। साथ ही कोई अवार्ड मिल सकता है। फिजूल खर्चों पर इस समय रोक लग सकती है। वहीं आप लोग इस दौरान एक पन्ना रत्न पहन सकते हैं। जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।

धनु राशि: त्रिग्रही योग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि इस योग का निर्माण आपकी गोचर कुंडली में दशम स्थान में होगा। जिसे कार्यक्षेत्र, व्यवसाय और जॉब का भाव माना गया है। इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है।

व्यापार में नए ऑर्डर आने से अच्छा धनलाभ हो सकता है। अगर आपका कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इस दौरान किसी व्यापारिक डील में अच्छा धनलाभ होने की संभावना है। आप लोग इस समय एक पुखराज या पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं। जो आप लोगों के लिए लकी रत्न साबित हो सकते हैं।