Teeth Shape Personality: हर इंसान के दांतों की बनावट अलग होती है। किसी के दांत बिल्कुल सीधे होते हैं तो किसी के हल्के टेढ़े-मेढ़े। कुछ लोगों के दांतों के बीच में अंतर या गैप होता है। सामुद्रिक शास्त्र में दांतों की इन विभिन्न बनावटों को व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और भविष्य से जोड़ा गया है। हर व्यक्ति के दांतो की बनावट अलग-अलग होती है जिनके बारे में हस्तरेखा विज्ञान और समुद्रशास्त्र में बहुत सी बातें बताई गई हैं। माना जाता है कि कुछ खास प्रकार के दांत व्यक्ति को बेहद सौभाग्यशाली बनाते हैं। ऐसे लोग जीवन में धन, वैभव और सामाजिक सम्मान की ऊंचाइयों को छूते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। तो चलिए यहां जानिए ऐसे दांतों के बारे में, जो भाग्यशाली माने जाते हैं।

Shani Mahadasha: शनि की महादशा में इन राशियों का चमकता है भाग्य, नौकरी, प्रतिष्ठा और अकूत धन की होती है प्राप्ति, 19 साल रहता है प्रभाव

ऐसे दांत वाले होते हैं बेहद भाग्यशाली

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के दांतों के बीच में गैप होता है, तो वैसे लोग भाग्यशाली माने जाते हैं। ऐसे व्यक्ति जीवन में अक्सर सफलता पाते हैं। इनके निर्णय अक्सर सही साबित होते हैं और किस्मत हर मोड़ पर इनका साथ देती है। इनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती है, लेकिन ये लोग खर्चीले स्वभाव के होते हैं। पैसा हाथ में आता जरूर है, लेकिन लंबे समय तक टिकता नहीं है। ऐसे लोग चतुर भी बहुत होते हैं। इसके अलावा, ये सामाजिक रूप से भी काफी सक्रिय होते हैं। इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है और वे बहुत जल्दी लोगों के बीच लोकप्रिय हो जाते हैं।

दांतों की बनावट हो सीधी

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर दांतों की बनावट सीधी हो तो व्यक्ति धनवान होता है। ऐसे लोगों का स्वभाव अत्यंत विनम्र, सौम्य और संतुलित होता है। ये किसी भी परिस्थिति में धैर्य नहीं खोते और हर कार्य को व्यवस्थित ढंग से करने में विश्वास रखते हैं। सीधे दांतों वाले लोग अक्सर बहु-प्रतिभाशाली होते हैं। व्यवसाय के क्षेत्र ये लोग विशेष रुचि रखते हैं। ऐसे लोग नौकरी के बजाय बिजनेस करना अधिक पसंद करते हैं। ये बिज़नेस में नए-नए विचारों और रणनीतियों का प्रयोग करके दूसरों से आगे निकल जाते हैं। यह भी कहा जाता है कि सीधे दांत वाले लोग अपने प्रयासों से ही अपना भाग्य लिखते हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं।

ऐसे दांत वाले होते हैं भावुक

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों के दांत चमकदार और अत्यधिक सफेद बने रहते हैं, वे अत्यंत संवेदनशील होते हैं। ऐसे लोग छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं और किसी भी विषय पर घंटों तक सोचते रहते हैं। इनका स्वभाव सरल और भरोसा करने वाला होता है, जिस कारण ये अक्सर लोगों की बातों में आ जाते हैं। कई बार इन्हें धोखा भी खाना पड़ता है।

30 साल बाद शनि और मंगल बनाएंगे पावरफुल समसप्तक योग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर क्षेत्र में सफलता के योग

टेडे़-मेड़े दांत वाले लोग

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के दांत हल्के काले या पीलेपन लिए होते हैं, वे बेहद चतुर और व्यवहार कुशल माने जाते हैं। ऐसे लोग अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में माहिर होते हैं और चतुराई से अपना काम निकलवा लेते हैं। वहीं, जिन लोगों के दांत टेढ़े-मेढ़े होते हैं, उन्हें अक्सर स्वभाव से लालची और स्वार्थी माना जाता है। ये लोग अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।