Taurus Yearly Horoscope 2024: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक वृष राशि (Vrishabha Rashi Horoscope 2024) के स्वामी शुक्र देव होते हैं। शुक्र देव को ज्योतिष में भौतिक सुख, धन, वैभव, वैभव और ऐश्वर्य के दाता माने जाते हैं। आपको बता दें अगर आपकी 2024 की शुरुआत की गोचर कुंडली की बात करें तो आपके सप्तम भाव (केंद्र) में बुध और शुक्र विराजमान हैं। वहीं शनि देव दशम भाव में स्थित हैं। इसलिए यह साल आप लोगों के लिए शानदार रहेगा। क्योंकि पिछली साल आपने उतार चढ़ाव रहेगा। इसलिए साल 2024 में धनलाभ होगा और वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। आइए जानते हैं वृष राशि (Vrishabha Rashifal 2024) वालों को 2024 करियर, कारोबार और पारिवारिक जाीवन के लिए कैसा रहेगा…

वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Taurus Zodiac In 2024)

वहीं अगर हम वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति की बात करें तो धन का स्वामी सप्तम भाव पर हैं। वहीं लाभ के स्वामी अभी 12 भाव में हैं। लेकिन जैसे ही गुरु ग्रह 1 मई के बाद लग्न में आएंगे। तो आप सेविंग भी कर पाएंगे। क्योंकि उससे पहले आपका पैसा बीमारी और अन्य चीजों फिजूल खर्च हो रहा है। मतलब व्यय बहुत हो रहा है। मतलब ये लोग आर्थिक स्थिति के लिहाज से अच्छा रहेगा। 

वृष राशि वालों का काम- कारोबार (Business Of Taurus Zodiac In 2024)

वृष राशि वालों के काम- कारोबार में तरक्की की बात करें तो आप लोगों को जनवरी के महीने में कोई भी बदलाव काम- कारोबार में नहीं करना चाहिए। मतलब ये महीना आपको सावधानी से काटना चाहिए। जनवरी में कोई नया काम शुरू नहीं करें। वहीं फरवरी में आप नया काम कर सकते हैं। वहीं मई से आपका गोल्डम टाइम शुरू होगा। इस समय आप नए व्यापार की शुरुआत कर सकते है। साथ ही निवेश कर सकते हैं। वहीं नौकरी में भी आपको मई के बाद सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं इस दौरान आपको हिम्मत रखनी होगी। 

वृष राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Taurus Zodiac In 2024)

वृष राशि के छात्रों के लिए यह साल शानदार रहेगा। बस कुछ महीनों थोड़ा अत्यधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। मतलब 15 अप्रैल तक मनमुताबिक रिजल्ट न आएं। वहीं 1 मई से लग्न में गुरु आएंगे, तो उनकी दृष्टि पंचम भाव पर रहेगी। इसलिए ये छात्रों के लिए गोल्डम पीरियड रहेगा। वहीं प्रतियोगी छात्रों को मार्च के बाद सफलता मिल सकती है। मतलब जो लोग सिविल सर्विसेस, मेडिकल या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो उनको परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मतलब अप्रैल से सफलता मिल सकती है।

वृष राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2024 (Married Life And Relationship Of Taurus Zodiac In 2024)

अगर रिश्तों की बात करें तो साल 2024 की शुरुआत आप लोगों को शानदार साबित हो सकती है। क्योंकि बुध और शुक्र की युति आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर बन रही है। इसलिए वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम- संबंध स्थापित रहेंगे। साथ ही शादीशुदा लोगों के जीवन में जो गलतफहमी चल रही थी, वो खत्म होगी। वहीं अगर आप सिंगल है, तो किसी की एंट्री हो सकती है। साथ ही अप्रैल के बाद अविवाहत लोगों का विवाह हो सकता है या पक्का हो सकता है। साथ ही पूरी साल वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। लेकिन संतान 1 मई से पहले संतान की तरफ से कोई परेशानी हो सकती है। वहीं अगर आप संतान पाना चाहते हैं तो आप अप्रैल के बाद कंसीव के लिए सोच सकते हैं। वहीं 1 मई से गुरु लग्न आने के बाद संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024कन्या राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 
तुला राशि का वर्षफल 2024

वृष राशि वालों का स्वास्थ्य 2024 (Health Of Taurus Zodiac In 2024)

वृष राशि वालों की सेहत बात करें तो यह साल आपके लिए मिलाजुला रहेगा। क्योंकि वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल अष्टम भाव में हैं। इसलिए जनवरी, अप्रैल, सितंबर और दिसंबर के महीने में आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही अगर आप पर कोई बीमारी चल रही है तो इन महीनोंं में बढ़ सकती है। वरना 1 मई को गुरु के लग्न भाव में आ जाने से आपको कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। वहीं खर्च भी कम होंगे।

करें ये महा उपाय 2024 (Remedy For Taurus Zodiac 2024)

आप लोगों को 1 मई तक गुरु बृहस्पति का उपाय करना चाहिए। इसलिए आप लोगों को रोजाना पिसी हुई हल्दी का टीका माथे पर लगाना चाहिए। साथ ही पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। साथ ही गुरुवार को बेहस के लड्डुओं का दान करें। वहीं हनुमान चालीसा और सूर्य देव को जल दें।