Name Astrology: ज्योतिष अनुसार नाम से सिर्फ किसी भी व्यक्ति की पहचान ही नहीं जानी सकती बल्कि किसी के व्यक्तित्व के बारे में भी जाना जा सकता है। नाम का प्रभाव हमारे समस्त जीवन पर पड़ता है। इसलिए अधिकतर लोग ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति को देखते हुए नाम रखते हैं। यहां हम जानेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां अपने पति के दिल पर राज करने वाली मानी जाती हैं। ये अपने जीवनसाथी का साथ कभी नहीं छोड़ती हैं।
B नाम वाली लड़कियां: इस अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो काफी खुशमिजाज और अच्छे व्यक्तित्व की मानी जाती हैं। इनका स्वभाव काफी केयरिंग होता है। जिस वजह से लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं। ये खासतौर पर अपने पति के दिल पर राज करती हैं। ये अपने पार्टनर को खुश रखने की हर संभव कोशिश करती हैं। चाहे जीवन में कैसी भी परेशानी क्यों न आ जाए ये अपने पति का साथ कभी नहीं छोड़ती।
D नाम वाली लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो काफी रोमांटिक और केयरिंग स्वभाव की मानी जाती हैं। ये अपने पार्टनर और उनके परिवार वालों का पूरा ख्याल रखती हैं। इन्हें घर-परिवार में काफी मान-सम्मान मिलता है। हर कोई इनकी बात सुनना पसंद करता है। ये अपने पति से खूब प्रेम करती हैं और उनकी हर छोटी मोटी जरूरतों का ख्याल रखती हैं। इनका पार्टनर भी इनसे खूब प्रेम करता है।
L नाम वाली लड़कियां: इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां खुद भी खुश रहती हैं साथ ही अपनों को भी खुश रखने की पूरी कोशिश करती हैं। ये अपने जीवनसाथी की खूब केयर करती हैं और उन्हें हमेशा खुश रखती हैं। ये अपने पति के दिल पर राज करती हैं। (यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष अनुसार इस मूलांक की लड़कियां अच्छी पत्नी होती हैं साबित, पति से करती हैं बेहद प्यार)
R नाम वाली लड़कियां: इस नाम की लड़कियां काफी पारिवारिक होती हैं। इन्हें अपने परिवार को साथ लेकर चलना पसंद होता है। इन्हें ससुराल में काफी मान-सम्मान मिलता है। हर कोई इनकी बात समझता है। ये अपने पति ही नहीं बल्कि ससुराल वालों के दिल पर भी राज करती हैं।