सपने आमतौर पर हर इंसान देखता है। वहीं कुछ सपने देखकर हमको सुखद एहसास होता है। साथ ही कुछ सपने देखकर हमको भय होने लगता है। वहीं आपको बता दें कि जो सपने हम सुबह के समय देखते हैं वो सच होते हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र अनुसार जो सपने आपने देखा है तो उसका फल जरूरी नहीं है कि आने वाले समय में वैसा ही मिले। वहीं यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि सपने में अगर आप कुछ ऐसे पक्षी और पशुओं के बारे में जिनको देखना शुभ होता है। आइए जानते हैं…
सपने में मोर देखना
स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि सपने में आप मोर देखते हैं तो यह एक बेहद शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में जीवन में सुख-संपन्नता आने वाली है और कोई बड़ी उपलब्धि आपको हासिल होने वाली है। यदि आपने मोर पर शनि देव को बैठे हुए देखा है तो यह अत्यंत ही शुभ संकेत। इसका मतलब आने वाले दिनों में आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही कोई जरूरी कार्य बन सकता है।
सपने में नीलकंठ देखना
नीलकंठ पक्षी को सपने में देखना शुभ माना जाता है। वहीं कुंवारे लोगों द्वारा सपने में नीलकंठ पक्षी को देखना अत्यंत ही शुभ संकेत होता है। यह इस बात का संकेत है कि आपको जल्द ही आपका लाइफ पार्टनर मिल सकता है। साथ ही अगर आप अकेले हैं तो आपके जीवन में कोई आ सकता है।
हंस को सपने में देखना
स्वप्न शास्त्र मुताबिक सपने में हंस को देखना बेहद शुभ फलदायी होता है। इसका मतलब है कि आपको आने वाले दिनों में आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आपका कोई जरूरी कार्य बन सकता है।
शेर का दिखना
अगर सपने में आपको शेर दिखाई देता है तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब आपके रुके हुए कार्य पूरे होने वाले हैं, अगर कोर्ट कचहरी का चक्कर हो तो शेर दिखना मुकदमे में जीत मिलने का संकेत है। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
सपने में गाय का दिखना
स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने गाय का दिखना अच्छा संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। वहीं करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी।