Dreams Inauspicious Meaning: सपने आमतौर पर हर इंसान देखता है। वहीं कुछ सपने हमको सुखद अनुभव कराते हैं, तो कुछ सपने देखकर हमको भय का एहसास होता है। लेकिन ये जरूरी नहीं कि कोई अच्छा सपना आपने देखा हो उसका असल जिंदगी में भी वही मतलब हो। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसा चार सपनों के बारे में जो अशुभ संकेत देते हैं और इन सपने का व्यक्ति की लाइफ पर क्या असर पड़ता है। आइए जानते हैं…
सपने में कैंची देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में आप कैंची को देखते हैं या चलाते हैं, तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपके दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है या जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। ऐसे सपने आने पर व्यक्ति को संयम से काम लेना चाहिए।
सपने में ऊंचाई से खुद को गिरते देखना
अगर आप सपने में खुद को ऊंचाई से गिरते हुए देखते हैं तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है या आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। शेयर, सट्टा और लॉटरी में लॉस हो सकता है।
पेड़ को काटते हुए देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में आप किसी पेड़ को काटते हुए देखते हैं, तो यह भी एक अशुभ संकेत है। साथ ही इसका मतलब है कि आपको धन का नुकसान हो सकती है। साथ ही घर- परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत खराब हो सकता है या आपको कोई जरूरी काम रुक सकता है।
सपने में बिल्ली और बंद नाला दिखाई देना
सपने में बिल्ली, सूखे जंगल, या सूखे पेड़ और बंद नाला दिखाई एक अशुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको करियर- कारोबार में किसी चुनौती का सामना करना पड़े। साथ ही संतान या आपकी सेहत में गिरावट आ जाए। साथ ही किसी के साथ आने वाले दिनों में आपका विवाद हो सकता है। इसलिए वाणी पर संयम बरतें। सपने में घोड़े से गिरता हुआ भी अशुभ संकेत माना जाता है। मतलब आपका कोई काम रुक सकता है। व्यापार में कोई डील रुक सकती है।
