Swapna Shastra: सोते समय हम सभी सपनों की एक अलग ही दुनिया में प्रवेश कर जाते हैं। स्वप्न शास्त्र (Swapna Shastra) के अनुसार, हर सपना हमारे जीवन और भविष्य से जुड़ा कोई न कोई संकेत अवश्य देता है। कुछ सपने हमें भयभीत कर देते हैं, जबकि कुछ मन को शांति और सुकून से भर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सपने में दिखाई देने वाली कुछ खास चीज़ें इस बात का संकेत होती हैं कि आपके जीवन में धन, समृद्धि, संपदा, संपत्ति और कोई बड़ी खुशखबरी आने वाली है? आइए जानते हैं ऐसे ही 3 शुभ संकेतों के बारे में, जो आपकी किस्मत के चमकने की ओर इशारा करते हैं…
सपने में खुद को ऊंचाई पर चढ़ते देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में स्वयं को या फिर किसी दूसरों को पहाड़, सीढ़ी या फिर किसी ऊंचे स्थान पर चढ़ते हुए देखते हैं, तो ये काफी शुभ सपना माना जाता है। इस सपनों का अर्थ हैं कि आपको करियर के क्षेत्र में उंची उछाल मार सकते हैं। नई नौकरी, प्रमोशन से लेकर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वहीं व्यापार के क्षेत्र में भी मुनाफा का योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है।
सपने में ‘कलश’ या पानी से भरा पात्र देखना
अगर कोई व्यक्ति सपने में साफ पानी से भरा घड़ा या फिर कलश देखता है, तो इसे भी शुभ सपनों की श्रेणी में रखा जाता है। हिंदू धर्म में कलश को संपन्नता का कारक माना जाता है। अगर आपको सपने में ये दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि मां लक्ष्मी की आपके ऊपर विशेष कृपा होने वाली है। आने वाले समय में आपको पैतृक संपत्ति, आकस्मिक धन लाभ, गुप्त धन या फिर पहले किए गए निवेश में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। वहीं अगर इस तरह का सपना स्त्री देखती हैं, तो इसे भी सुख-समृद्धि, धन-संपदा का सूचक माना जाता है।
सपने में फलदार या फूलों से लदा पेड़ देखना
सपने में प्रकृति (Nature) से जुड़े सपने काफी हद तक शुभ माने जाते है। अगर आपको सपने में कोई ऐसा बगीचा देखते हैं जो फलों या फूलों से लदा हुआ है, तो समझ लीजिए कि आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। इस सपनों का अर्थ है कि लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा लंबे समय से चली आ रही बीमारी धीरे-धीरे सही हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है।
क्या ब्रह्म मुहूर्त में देखा हुआ सपना होता है सच
स्वप्न शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त यानी सुबह 3 से 5 बजे के बीच देखे गए सपने अक्सर सच साबित हो सकते हैं। माना जाता है कि इस समय मस्तिष्क की चेतना जागृत होती है और दिव्य शक्तियां हमें भविष्य के प्रति सचेत करती हैं।
महत्वपूर्ण सूचना (Disclaimer): यह जानकारी स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है। सपनों का फल व्यक्ति की मानसिक स्थिति और परिस्थितियों पर भी निर्भर कर सकता है। Jansatta इन दावों की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है।
नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें
