Swapan Shastra Predictions: स्वप्न शास्त्र को मानने वाले लोग कहते हैं कि सपने जीवन का आईना होते हैं। कहा जाता है कि यह शास्त्र पूरी तरह से सपनों पर आधारित है। इस शास्त्र में सपनों का अध्ययन किया जाता है।
कहते हैं कि इस शास्त्र में सपनों के बारे में दिए गए तर्क सत्य हैं और इन पर विश्वास किया जा सकता है। स्वप्न शास्त्र में सपनों में जानवर दिखने के बारे में भी बताया गया है। बताया जाता है कि सपने में कुछ जानवरों को देखना अशुभ साबित हो सकता है जबकि ऐसी मान्यता है कि सपने में कुछ विशेष जानवर देखने से खास योग बन सकते हैं।
सपने में दिखे गाय – स्वप्न शास्त्र में यह माना जाता है कि सपने में गाय देखना एक बहुत शुभ सपना है। ऐसा सपना देखने से व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य खुल सकता है। कहते हैं कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है और सपने में गाय दिखने का यह अर्थ बताया जाता है कि उस व्यक्ति पर ईश्वरीय कृपा बरस रही है। बताया जाता है कि इस सपने को देखने से व्यक्ति चारों दिशाओं में सफलता प्राप्त करता है। ऐसे व्यक्ति की तरक्की की राह खुल जाती हैं।
हाथी है ऐश्वर्य का प्रतीक – सपने में हाथी देखना बहुत अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को सपने में हाथी नजर आता है तो इस सपने का सीधा अर्थ यह है कि उस व्यक्ति को ऐश्वर्य की प्राप्ति होने वाली है। बताया जाता है कि ऐसा सपना देखने से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है और वह समृद्ध होता चला जाता है। कहा जाता है कि ऐसा सपना देखने के बाद माता महालक्ष्मी को हाथी की प्रतिमा अर्पित करें।
उल्लू दिखने से बन सकते हैं मालामाल – उल्लू को देवी लक्ष्मी का वाहन माना जाता हैं। कहते हैं कि सपने में उल्लू देखने से अपार धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। जानकार बताते हैं कि सपने में उल्लू देखने का एक अर्थ यह है कि माता महालक्ष्मी की कृपा से आपके पास बहुत अधिक धन-सम्पत्ति आने वाली है। ऐसा सपना देखने के बाद माता महालक्ष्मी को लाल रंग का वस्त्र अर्पित करें।