Swapan Shastra/ Dream Interpretation : सपनों के मतलब को हर कोई जानना चाहता है। कई बार हमें कुछ ऐसे सपने दिखाई देते हैं जिनका मतलब जानने के लिए हम बहुत उत्सुक होते हैं। ऐसे में सपनों का अर्थ जानने में स्वप्न शास्त्र हमारी मदद करता है। इसमें सभी सपनों के अर्थ गहराई से समझाए जाते हैं। माना जाता है कि कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखने से ईश्वरीय कृपा के संकेत मिलते हैं। कहते हैं कि ऐसे सपने देखने के बाद इंसान की किस्मत बदलने लगती है।
हरा-भरा पेड़ देखने से मिलती है कृपा – कहते हैं कि सपने में हरा-भरा और खूब बड़ा फल देखने से भगवान की कृपा प्राप्त होती है। ऐसा सपना जीवन में ईश्वर की कृपा को लेकर आता है। मान्यता है कि इस सपने को देखने के बाद यह यकीन करना चाहिए कि ईश्वर हमेशा आपके साथ हैं।
नारियल देखना है बहुत शुभ – नारियल को शुभता की निशानी माना जाता है। इसलिए ही सभी पूजा-पाठ में नारियल जरूर रखा जाता है। कहते हैं कि अगर सपने में कोई आपके हाथ में नारियल दे तो यह ईश्वरीय कृपा का संकेत होता है। मान्यता है कि इससे घर में धन-धान्य, ऐश्वर्य और संतान के योग बनते हैं।
सपने में दिखे तीर्थ स्थल – अगर आप सपने में किसी तीर्थ स्थल को देखते हैं तो यह सपना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इससे आपका आने वाला समय ईश्वरीय कृपा से परिपूर्ण हो जाता है। माना जाता है कि जिस तीर्थ स्थल को सपने में देखें उसी देवी-देवता की कृपा आपके ऊपर बरसती है।
अच्छे परिणाम का सूचक हैं ताजे फल – माना जाता है कि अगर आप सपने में ताजे फल देखते हैं तो इसका सीधा अर्थ यह ही है कि आप पर भगवान की बहुत कृपा है और ईश्वर आपसे प्रसन्न हैं। मान्यता है कि ऐसा सपना देखने से ईश्वर की असीम कृपा प्राप्त होती है। कहते हैं कि यह सपना व्यक्ति को गुड लक की ओर खींच कर ले जाता है।
सपने में गाय देखना – हिन्दू धर्म में यह माना जाता है कि गाय में सभी देवी-देवता निवास करते हैं। इसलिए ही उन्हें माता कहा जाता है। कहते हैं कि सपने में गाय देखने से ईश्वरीय कृपा मिलती है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति को जीवन में भगवान की कृपा मिल जाती है उसका जीवन सफल हो जाता है।