Swapan Shastra/ Dream Interpretation : स्वप्न शास्त्र में यह माना जाता है कि शुभ सपनों को किसी व्यक्ति को बता दिया जाए तो उनके सच होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं। इसलिए हमेशा से ही यह बताया जाता है कि शुभ सपनों को किसी से नहीं कहना चाहिए। कहते हैं कि कुछ सपने ऐसे होते हैं जो हमारे जीवन और भविष्य के लिए बहुत शुभ होते हैं।

मान्यता है कि इन विशेष सपनों को अगर किसी व्यक्ति से कहा जाए तो जीवन में कुछ विशेष योग बनने से रुक जाते हैं। इसलिए ऐसा माना जाता है कि कुछ विशेष सपनों को गलती से भी किसी को नहीं बताना चाहिए।

सपने में दिखें देवी लक्ष्मी – कहते हैं कि सपने में देवी लक्ष्मी के दर्शन करना अत्यंत शुभ है। मान्यता है कि इस सपने को देखने से जीवन में अपार धन-धान्य के योग बनते हैं। इसलिए आपको इस सपने को किसी से नहीं कहना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपको इस सपने के शुभ फलों की प्राप्ति नहीं हो पाएगी।

चांदी से भरा कलश देखना – अगर आपने सपने में चांदी का कलश देखा है तो इस सपने को किसी से न कहें। कहते हैं कि सपने में चांदी के सिक्कों या गहनों से भरा कलश देखने से व्यक्ति के जीवन से सभी दुख, दर्द और कष्ट दूर हो जाते हैं। इसलिए इस तरह के सपने को किसी से कहने से बचें।

आपकी ओर बढ़ते पद्चिहन – सपने में अपनी ओर लाल पद्चिहनों को आते देखना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस सपने से दैवीय कृपा प्राप्त होती है। इस तरह के सपने जीवन में कुछ विशेष प्रदान करने के लिए ही आते हैं। इसका सीधा असर आपकी किस्मत पर होता है। इसलिए इन सपनों को किसी से कहने को मना किया जाता है।

लाल फूलों का बाग – ऐसा माना जाता है कि सपने में लाल फूलों का बाग देखना बहुत शुभ होता है। इस तरह के बाग को देवलोक का प्रतीक माना जाता है। बताया जाता है कि इस तरह के सपने का सीधा संबंध भाग्य से होता है। जब भी ऐसा सपना आए तो देवी लक्ष्मी को लाल रंग का फूल चढ़ाएं और उनसे प्रार्थना करें कि वह आपको इस सपने के शुभ फलों को प्रदान करें।