Swapan Shastra/ Dream Interpretation : स्वप्न शास्त्र में यह माना जाता है कि सभी सपनों का कुछ ना कुछ अर्थ होता है। सपने हमारे जीवन की आने वाली परिस्थितियों का आईना होते हैं। इसलिए ही स्वप्न शास्त्र में सपनों के अर्थों का गहन अध्ययन किया जाता है। स्वप्न शास्त्र में कुछ सपने ऐसे भी बताए गए हैं जिनसे धन हानि होने की मान्यता है। इन सपनों को शुभ नहीं माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा सपना देखने के बाद धन हानि के योग बनते हैं।

सपने में पकवान खाना – आमतौर पर पकवान खाना अच्छा माना जाता है। लेकिन स्वप्न शास्त्र यह कहता है कि अगर आप खुद को सपने में पकवान खाता हुआ देखते हैं तो यह सपना धन हानि का कारण बन सकता है। ऐसा सपना देखने के बाद इसका प्रभाव कम करने के लिए सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए।

मुरझाए हुए फूल देखना – स्वप्न शास्त्री यह मानता है कि सपने में मुरझाए हुए फूल देखना धन हानि की संभावना को बढ़ाते हैं। माना जाता है कि सपने में अगर ऐसे फूल देखे जाएं तो शीघ्र धन हानि हो सकती है। इस सपने के प्रभाव को कम करने के लिए शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और दीपक जलाकर उनकी स्तुति करें।

लक्ष्मी माता की पीठ दिखना – ऐसा माना जाता है कि सपने में अगर आप लक्ष्मी माता की पीठ देखते हैं तो इससे आर्थिक स्थिति खराब होने के संकेत मिलते हैं। माता महालक्ष्मी को यश और वैभव देने वाली माना जाता है। ऐसे में उनकी पीठ देखना शुभ संकेत नहीं है। ऐसा सपना देखने पर इस सपने के प्रभाव को कम करने के लिए लक्ष्मी माता के मंदिर जाकर उन्हें लाल फूल अर्पित करना चाहिए।

गाय को जाते हुए देखना – अगर आपने सपने में गाय को स्वयं से विपरीत दिशा की ओर जाते हुए देखा है तो यह सपना अच्छा नहीं माना जाता है। कहते हैं कि गाय में 33 करोड़ देवी देवता वास करते हैं। इस सपने का यह अर्थ बताया जाता है कि इससे देवता रुष्ट होते हैं। अगर आप यह सपना देखते हैं तो इसके प्रभाव को कम करने के लिए गाय की सेवा करें और उन्हें हरा चारा खिलाएं।