Swapan Shastra: स्वप्न शास्त्र में माना जाता है कि हर एक सपने का एक मतलब होता है। सभी सपनों का असर जीवन पर पड़ता है। बताया जाता है कि सपने आने वाले जीवन का आईना होते हैं। इसलिए ज्यादातर लोग सपनों का मतलब जानना चाहते हैं। स्वप्न शास्त्र भी यह मानता है कि सपनों से भविष्य की परिस्थितियों का अनुमान लगाया जा सकता हैं। माना जाता है कि सपने में कुछ विशेष चीजें देखने से घर में बरकत आती है। कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति ऐसे सपने देखता है तो उसे ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि वह इस सपने का फल प्रदान करें।

सपने में उगता सूरज देखना – अगर आपने सपने में उगता हुआ सूरज यानी सूर्योदय होते हुए देखा है तो इस सपने को अत्यंत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि अगर कोई सपना देखता है तो उसे अपार धन की प्राप्ति होती है। यह सपना घर में बरकत आने वाला माना जाता है। विद्वानों का मानना है कि इस सपने को देखने के बाद स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से बहुत जल्द सपने के शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।

घर में रंगोली बनते हुए देखना – स्वप्न शास्त्र में यह बताया जाता है कि रंगोली देखना एक शुभ संकेत है। अगर आप सपने में रंगोली बनते हुए देखते हैं तो माना जाता है कि यह सपना घर में बरकत खींच कर ला सकता है। कहते हैं कि ऐसा सपना बहुत मुश्किल से किसी को दिखता है। क्योंकि इस सपने के शुभ फल बहुत अधिक हैं। अगर आपने ऐसा सपना देखा है तो आपको भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए। कहते हैं कि इस सपने को देखने के बाद भगवान शिव की उपासना करने से सपने के शुभ फल बहुत जल्द मिल पाते हैं।

खुद को सागर से निकलते हुए देखना – कहा जाता है कि अगर आपने सपने में खुद को किसी सागर से बाहर निकलते हुए देखा है तो इससे आपकी सभी परेशानियों और दुखों का अंत हो सकता है। साथ ही यह भी बताया जाता है कि इस सपने से घर में बरकत आती है। कहते हैं कि यह सपना दुखों से उबारकर सुखों की ओर लेकर जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपको इस सपने का फल जल्द मिले तो आपको माता महालक्ष्मी को लाल रंग का पुष्प अर्पित करना चाहिए। ईश्वर ने चाहा तो इससे बहुत जल्द सपने का शुभ फल मिलेगा।