Bad Dreams Meaning by Dream Interpretation: सपने आमतौर पर हर इंसान देखना है। वहीं कुछ सपने देखकर हमको सुखद अनुभव होता है, तो वहीं कुछ सपने देखकर हम भयभीत हो जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह जरूरी नहीं कि जो सपना आपने देखा हो, उसका असल जिंदगी में भी वो ही मतलब हो। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे सपनों के बारे में जिनको देखना अशुभ माना जाता है। साथ ही इन सपनों को देखने से आने वाले दिनों में अशुभ सूचना मिल सकती है। आइए जानते हैं ये सपने कौन से हैं…

बालों का टूटना देखना 

स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर सपने में आप अपने बाल टूटते हुए देखते हैं तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको धनहानि हो सकती है। साथ ही आने वाले दिनों में आपको कोई अशुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही आपको करियर या कारोबार में कोई सफलता हाथ लग सकती है।

सपने में सांप काटना

सपने में अगर आपको काला सांप काट लेता है तो यह एक बेहद अशुभ सपना है। इसका मतलब है कि यह कोई बीमारी होने का अंदेशा जताता है। साथ ही आने वाले दिनों में कोई दुर्घटना हो सकती है। वहीं आपको आपकी योजनाएं रुक सकती है। वहीं  ऐसा सपना यदि बार-बार आए तो यह काल सर्प दोष होने का इशारा भी हो सकता है।

ऊंचाई से गिरते हुए देखना

स्वप्न शास्त्र अनुसार यदि आप खुद को सपने में ऊंचाई से गिरते हुए देखने हैं तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपका कोई जरूरी काम रुक सकता है। वहीं आपको धनहानि हो सकती है। साथ ही  यह सपना परेशानियों के साथ ही आर्थिक तंगी के हालात भी ला सकता है। वहीं आपका धन कहीं डूब सकता है। साथ ही आपको किसी अपने से धोखा मिल सकता है। यह सपना दुर्घटना होने का भी संकेत देता है।

सिर पर झाड़ू रखना 

सपने में अगर आप सिर पर झाड़ू रखते हुए देखते हैं तो यह बेहद अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको कोई बुऱी खरब सुनने को मिल सकती है या आपको धनहानि भी हो सकती है। वहीं यह सपना परेशानियों के साथ ही आर्थिक तंगी के हालात भी ला सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024

कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024

तुला, वृश्चिक और धनु राशि का वर्षफल 2024

मकर, कुंभ और मीन राशि का वर्षफल 2024