Navpancham Rajyog 2025: ग्रहों के राजा सूर्य को आत्मा और पिता का कारक माना जाता है, जो एक हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में 12 राशियों से होते हुए पुन: उसी राशि में आने में करीब 1 साल का वक्त लग जाता है। इस समय सूर्य कन्या राशि में विराजमान है। ऐसे में वह किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि डालेंगे, जिससे शुभ-अशुभ योगों का निर्माण होगा। ऐसे ही सूर्य का यम के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। बता दें कि इस समय यम मकर राशि में विराजमान है। ऐसे में सूर्य और यम के संयोग से बना नवपंचम राजयोग 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य प्रभाव देखने को मिल सकता है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 24 सितंबर को सुबह 8 बजकर 22 मिनट पर सूर्य और यम एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। इस समय यम भी शनि की राशि मकर राशि में विराजमान है।

Monthly Rashifal October 2025: अक्टूबर में इन 5 राशियों के खुलेंगे किस्मत के ताले, आकस्मिक धन लाभ के योग, जानें मासिक राशिफल

मिथुन राशि(Gemini Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-यम के संयोग से बना नवपंचम राजयोग कई क्षेत्रों में लाभ दिला सकता है।  इस राशि के जातकों को लंबे समय के रुके काम पूरे होने के साथ आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। बच्चों की तरफ से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि लाभकारी हो सकती है। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। विदेश के माध्यम से भी आपको अच्छा खासा लाभ हो सकता है। व्यापार में कई तरह से लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट, सट्टा आदि के द्वारा काफी पैसा कमा सकते हैं। आपकी अच्छी कमाई हो सकती है । इसके साथ ही धन संचय करने में कामयाब हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी आपके अच्छे संबंध हो सकते हैं। एक-दूसरे के साथ आप अच्छा समय बीताएंगे।

Weekly Horoscope 22 To 28 September 2025: नवरात्रि के साथ आरंभ होगा ये सप्ताह, इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

लग्न भाव में शनि और पंचम भाव में सूर्य की स्थिति जातकों के लिए अत्यंत शुभ साबित होगी। जीवन की कई कठिनाइयाँ दूर होंगी और छात्रों को पढ़ाई में विशेष सफलता मिल सकती है। एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ेगी, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। इस अवधि में मानसिक शांति बनी रहेगी और अध्यात्म व धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। सुख-संपत्ति की प्राप्ति के साथ व्यापार और करियर में प्रगति होगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे और आमदनी में तेजी आएगी। कुल मिलाकर यह समय बहुपक्षीय लाभ देने वाला सिद्ध होगा।

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-यम का नवपंचम राजयोग अत्यंत शुभकारी सिद्ध हो सकता है। जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे और अनेक महत्वपूर्ण खुशखबरी मिलने की संभावना रहेगी। संतान सुख से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपके प्रयासों की सराहना करेंगे और आपको नई जिम्मेदारियां भी सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक धन लाभ होने की भी प्रबल संभावना रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि बच्चों के स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है। अशुभ प्रभावों से बचने के लिए प्रतिदिन ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का जप करना अत्यंत लाभकारी होगा।

सितंबर माह के चौथे सप्ताह शारदीय नवरात्रि के साथ आरंभ हो रहा है। इसके साथ ही इस सप्ताह महालक्ष्मी, सूर्य ग्रहण से लेकर समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।