Surya Yam Panchank Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। ग्रहों के राजा सूर्य की बात करें तो वह एक राशि में करीब 1 माह रहते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब 1 साल का वक्त लग जाता है। इस समय तुला राशि में सूर्य विराजमान है। जिसके कारण किसी न किसी ग्रह के साथ संयोग करके शुभ-अशुभ योगों का निर्माण करेंगे। ऐसे ही मकर राशि में विराजमान यम के साथ संयोग के करके पंचांक योग का निर्माण कर रहे हैं। इस योग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट पर सूर्य-यम एक-दूसरे से 72 डिग्री पर होंगे, जिससे पंचांक योग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि इस समय यम मकर राशि में विराजमान है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि के तीसरे भाव में सूर्य और छठे भाव में यम विराजमान है। ऐसे में पंचांक योग इस राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है। आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे आपके व्यक्तित्व की आभा और प्रभाव दोनों में निखार आएगा। जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। अब तक रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे और घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं का समाधान संभव होगा। पारिवारिक वातावरण में सौहार्द बढ़ेगा और आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। इस अवधि में आप हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी और उनके जीवन में भी प्रगति के संकेत मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय लाभ मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके लक्ष्य तक पहुंचना आसान होगा। साथ ही, पदोन्नति या वेतनवृद्धि के योग भी बन रहे हैं। व्यापार में भी विस्तार और लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। लंबी दूरी की यात्राएं आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-यम का पंचांक योग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के लाभ भाव में सूर्य और चौथे भाव में प्लूटो विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से जीवन में चली आ रही कठिनाईयां समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आपके द्वारा मेहनत करने में भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है।  पिता के साथ अच्छा समय बीत सकता है। पिता का स्वास्थ्य  अच्छा रहने वाला है। जीवन में कुछ अच्छी चीजें हो सकती है। 

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के बारहवें भाव में यम और भाग्य भाव में सूर्य विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। आपके द्वारा किसी काम में की जा रही मेहनत का फल मिल सकता है। हर एक बाधा को पार करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों और संबंधियों के साथ आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं।

इन देवी-देवता के सामने बिल्कुल भी न जलाएं ऐसी बाती, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल, अलक्ष्मी का रहेगा वास

नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।