Navpancham Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। ऐसे में ग्रहों के राजा सूर्य को सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते है जिसके कारण किसी न किसी ग्रह से युति या फिर दृष्टि पड़ती रहती है। ऐसे ही सूर्य यम के साथ नवपंचम राजयोग का निर्माण करने वाले हैं। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और यम 24 मई को दोपहर 12 बजकर 44 मिनट पर एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि सूर्य इस समय वृषभ राशि में और यम मकर राशि में विराजमान है।

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि के नौवें भाव में यम और लग्न भाव में सूर्य विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। परिवार के साथ लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही धन-धान्य की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। सेहत का खास ख्याल रखें। जीवन का कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। नौकरी-व्यापार में भी काफी लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-यम का नवपंचम राजयोग काफी अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार, नौकरी या फिर बिजनेस में चली आ रही परेशानी समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही करियर में काफी अच्छा असर देखने को मिल सकता है। आपके काम की तारीफ हो सकती है। लेकिन कोई भी निर्णय सोच-समझकर करें, तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। इसके साथ ही व्यापार में आपके द्वारा बनाई गई रणनीति कारगर साबित हो सकती है। ऐसे में आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। नौकरी छोड़कर आफ खुद के व्यापार के बारे में सोच सकते हैं। आप अपनी बात कहने में सफल हो सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

इस राशि के लग्न भाव में यम और पंचम भाव में सूर्य विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। जीवन के हर एक कष्ट दूर हो सकते हैं। छात्रों के लिए ये अवधि अच्छी साबित हो सकती है। एकाग्रता में बढ़ोतरी के साथ किसी परीक्षा में उत्तीर्ण हो सकते हैं। इसके साथ ही उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा, जिससे आप कई धर्म-कर्म के कामों में भाग ले सकते हैं। सुख-संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जातकों को अनेक प्रकार से लाभ मिल सकता है। आमदनी में तेजी से वृद्धि हो सकती है। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल देवताओं के गुरु बृहस्पति अतिचारी चाल में चलेंगे। वैसे वह एक राशि में एक साल रहते हैं। लेकिन अतिचारी चाल होने के कारण वह इस साल मिथुन, कर्क और दोबारा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती रहेगी। ऐसे ही साल के अंत में शुक्र धनु राशि में होंगे और वह गुरु बृहस्पति के साथ समसप्तक राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें