Dwi Dwadash Yog 2025: ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलता है। सूर्य को आत्मा, पिता, मान-सम्मान आदि का कारक माना जाता है। बता दें कि इस समय सूर्य धनु राशि में विराजमान है। जहां पर मंगल, शुक्र के साथ युति हो रही है। ऐसे में कई पावरफुल राजयोगों का निर्माण हो रहा है। वहीं, 23 दिसंबर यानी आज रात सूर्य का यम के साथ संयोग होगा, जिससे द्विद्वादश योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिलने के साथ-साथ कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…

आज रात का खास संयोग

आज यानी 23 दिसंबर को रात 10:14 बजे सूर्य और यम एक-दूसरे से 30 डिग्री की दूरी पर होंगे। इस स्थिति से पावरफुल ‘द्विद्वादश योग’ का निर्माण हो रहा है। 17 साल बाद बन रहा यह अद्भुत संयोग कुछ खास राशियों के लिए तरक्की के नए द्वार खोलने वाला है।

इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ (Lucky Zodiac Signs)

मेष राशि (Aries Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए द्विद्वादश योग काफी फलदायी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसके साथ ही किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से आप जिस काम में लगे हुए हैं, तो उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। साल के अंतिम समय में दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। नौकरी के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिल सकता है। आपको नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में भी काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इस गोचर काल के दौरान खुद का मकान या फिर फ्लैट खरीद सकते हैं। धन की बचत करने में कामयाब हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

सूर्य इस राशि के लग्न भाव में विराजमान हैं। इसके साथ ही दूसरे भाव में यम विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। आपके द्वारा की जा रही मेहनत का आपको पूरा फल मिल सकता है। भविष्य के लिए धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में काफी लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा जाने वाला है। पार्टनर के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। आपका समय खुशनुमा जाने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य- यम का द्विद्वादश योग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के जातकों अचानक धन लाभ हो सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे और निवेश से अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना है। धन की वजह से जो काम लंबे समय से अटके थे, तो वह अब पूरे हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी तरक्की के योग बन रहे हैं। आप किसी काम की योजना बनाएंगे, तो उसमें सफल भी हो सकते हैं। परिवार के साथ सदस्यों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। परिवार के सदस्यों के बीच विश्वास मजबूत होगा। सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा और दान-पुण्य करने से अच्छा फल मिल सकता है।

Tula Horoscope 2026: तुला राशि पर मेहरबान होंगे शुक्र देव, प्रेम और करियर में मचेगी धूम, जानें वार्षिक टैरो राशिफल

2026 तो शानदार है, लेकिन क्या आपने जाना कि साल का आखिरी सप्ताह आपकी जेब पर क्या असर डालेगा? यहां क्लिक करें और अभी पढ़ें।– साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक टैरो राशिफल 2026मेष वार्षिक टैरो राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक टैरो राशिफल 2026कर्क वार्षिक टैरो राशिफल 2026
सिंह वार्षिक टैरो राशिफल 2026कन्या वार्षिक टैरो राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें