Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वह एक राशि में करीब 30 दिनों तक रहते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ेगी, जिससे शुभ-अशुभ राजयोगों का निर्माण होगा। बता दें कि सूर्य 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर पहले से ही मंगल और बुध विराजमान होंगे। ऐसे में बुधादित्य के साथ मंगल आदित्य योग का निर्माण होगा। वहीं 20 नवंबर को सूर्य वरुण ग्रह के साथ संयोग करके शक्तिशाली नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव जरूर देखने को मिलेगा। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। आइए जानते हैं सूर्य-वरुण का बना नवपंचम राजयोग किन राशियों के लिए हो सकता है लकी…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 21 नवंबर को शाम 6 बजकर 33 मिनट सूर्य और वरुण एक-दूसरे से 120 डिग्री पर रहेंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। बता दें कि इस समय वरुण मीन राशि में विराजमान है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के पांचवें भाव में सूर्य और वरुण की युति हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कुछ क्षेत्रों में काफी लाभ मिल सकता है। रिसर्च से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। छात्रों के लिए ये अवधि काफी लाभकारी हो सकती है। बच्चों की एकाग्रता में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके साथ ही माता-पिता के साथ वह अच्छा समय बीता पाएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही भविष्य के लिए बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। कार्यस्थल में भी आपकी मेहनत की कद्र होगी। वरिष्ठ अधिकारी और बॉस आपके काम की प्रशंसा करेंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-वरुण का नवपंचम योग अनुकूल हो सकता है। इस राशि के चौथे भाव में इस शुभ राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वाहन, प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। सूर्य की दृष्टि दसवें भाव में पड़ रही है। ऐसे में व्यापार और करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। गृहस्थ जीवन भी अच्छा जाने वाला है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए नवपंचम राजयोग कई खुशियां लेकर आ सकता है। इस राशि में सूर्य धन भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आपके द्वारा किए गे निवेश से आपको अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी मिलने के भी योग बन रहे हैं। इसके अलावा सरकारी काम या फिर प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। आत्मबल में भी बढ़ोतरी हो सकती है। फाइनेंस सेक्टर में भी अच्छा खासा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है, जिससे आप संतुष्ट नजर आ सकते हैं।
नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
