Surya Varun Ardhakendra Yog 2025:  वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है, जो हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में उन्हें एक राशि में आने में करीब 12 माह का वक्त लग जाता है। बता दें कि इस समय सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान है। सूर्य इस राशि में रहकर किसी न किसी ग्रह के साथ युति कर रहे हैं या फिर उनकी दृष्टि पड़ रही है, जिससे कुछ शुभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे ही 6 मई को सूर्य वरुण ग्रह के साथ अर्धकेंद्र योग का निर्माण कर रहे हैं। सूर्य के उच्च राशि में होने से इस बलशाली योग का प्रभाव भी दोगुना बढ़ जाता है। आइए जानते हैं सूर्य-वरुण का अर्धकेंद्र राजयोग किन राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ दिला सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 6 मई को शाम 6 बजकर 41 मिनट पर सूर्य-वरुण एक-दूसरे से 45 डिग्री पर होंगे, जिससे अर्धकेंद्र राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। बता दें कि  वरुण सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है, जो एक राशि में करीब 14 साल तक रहते हैं। इस समय वरुण मीन राशि में विराजमान है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-वरुण का अर्धकेंद्र राजयोग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। विदेश से संबंधित मामलों में अनुकूल परिणाम मिल सकता है। इसके साथ ही कोर्ट-कचहरी के मामलों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकते हैं। विदेश में रह रहे जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-वरुण का अर्धकेंद्र राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास की वृद्धि हो सकती है।आपको विभिन्न क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आमदनी के लिए आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है। कार्यस्थल में आपको काफी लाभ मिल सकता है। वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। माता-पिता का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। कहीं से कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में उत्तम फल मिल सकता है। शासन से जुड़े मामलों में भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां अब समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल में आपके काम की तारीफ की जा सकती है। इसके साथ ही पदोन्नति भी संभव है। वेतन वृद्धि के साथ तरक्की के कई रास्ते खुल सकते हैं। पिता सुख की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही अधिकांश कामों में सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। पारिवारिक दृष्टिकोण से भी आपको काफी लाभ मिल  सकता है। 

मई माह में गुरु, राहु-केतु के अलावा शुक्र, बुध और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। बता दें कि मई माह में कई राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं मई माह में कैसा बीतेगा 12 राशियों का दिन। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।