Surya Uttarayan 2023: सूर्य देव 14 जनवरी 2023 को उत्तरायण होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव का उत्तर दिशा की ओर गमन उत्तरायण कहा जाता है। सूर्य देव 14 जनवरी 2023 को उत्तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मान्यता के अनुसार सूर्य देव का उत्तरायण काल शुभ होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य जब पूर्व से उत्तर की गमन करते हैं यानि की जाते हैं, तो उसे सूर्य उत्तरायण कहा जाता है। वहीं जब सूर्य पूर्व से उत्तर दिशा की ओर गमन करते हैं, तो उनकी किरणे सेहत और शांति बढ़ाती हैं और इस दौरान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं।
उत्तरायण काल से शुरू होते हैं शुभ कार्य (Surya Uttarayan 2023 Date)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उत्तरायण काल को देवताओं का समय कहा जाता है। सूर्य उत्तरायण से विवाह आदि मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। किसी भी शुभ कार्य के लिए यह समय बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह समय पूजा-पाठ आदि धार्मिक कार्यों के लिए भी शुभ माना जात है।
ज्योतिष में उत्तरायण काल का महत्व (Surya Uttarayan 2023 Importance)
वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव एक वर्ष में दो बार राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य जब मकर राशि के मिथुन राशि तक भ्रमण करते हैं, उसे उत्तरायण कहा जाता है। उत्तरायण काल को देवाताओं का समय कहा जाता है और इसे शुभ समय माना जाता है। वहीं सूर्य जब कर्क राशि से धनु राशि तक संचरण करते हैं, तो इसे दक्षिणायन कहा जाता है। दक्षिणायन काल को देवताओं की रात्रि का समय कहा जाता है। दक्षिणायन काल में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य करना वर्जित है। यह समय पूजा-पाठ और व्रत का समय माना गया है।