Surya Gochar 2025:  ज्योतिष शास्त्र मुताबिक सूर्य देव करीब एक महीने में गोचर करते हैं। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य मई के महीने में वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में सूर्य देव के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इन राशियों की संतान की तरक्की हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। वहीं आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही व्यावसायिक जीवन में सफलता मिलेगी। नए लेन-देन से लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस दौरान जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नई गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होने के संकेत हैं। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही इस दौरान पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

सूर्य देव का गोचर कुंभ राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी गोचर कुंडली से सुख और वाहन के स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं करियर में सफलता हासिल कर सकेंगे। धन, संपत्ति और निवेश में लाभ होगा। करियर में अप्रत्याशित उन्नति के योग बन रहे हैं और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वहीं इस दौरान माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025