Surya Transit 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य ग्रह लगभग 1 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि सूर्य देव जून में मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि मिथुन राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार बुध और सूर्य देव में मित्रता का भाव है। ऐसे में सूर्य देव के गोचर से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही समाज में आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं करियर में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे और आपके सामने कई शानदार अवसर आएंगे। आपके परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
सूर्य देव का गोचर सिंह राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकते हैं। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का व्यापार करने वाले लोगों को इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको नौकरी और व्यापार में कई शानदार अवसर आएंगे। साथ ही इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस अगर आफ राजनीति से जुड़े हुए हैं तो आपको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिलेगी। साथ ही आपको करियर से जुड़े कुछ जरूरी फैसले लेने पड़ सकते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत रहेगी। आप इस अवधि में अच्छा धन कमाएंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।