Surya Gochar 2022 November: नवंबर 2022 में सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। जिसका असर सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव 16 नवंबर को शाम 6.58 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

सूर्य देव के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा। आइए जानते है किन-किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और किन राशि को लोगों की किस्मत चमक सकती है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य देव पांचवें और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों को शोध कार्यों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव सातवें और चौथे भाव के स्वामी होते हैं। बिजनेस कर रहे जातकों को कुछ नए मौके मिल सकते हैं। संबंधों में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। इस दौरान सेहत का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन राशि
सूर्य देव तीसरे और छठे भाव के स्वामी होते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे को लोगों को सफलता मिल सकती हैं। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को भी अच्छें नतीजे मिल सकते हैं। वहीं एमएनसी कंपनियों में काम कर रहे लोगों को भी लाभ हो सकता है।

तुला राशि
जातकों के लिए सूर्य देव दूसरे और 11वें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों को धन बचत करने में सफलता मिल सकती है। वित्त संबंधी कार्य से जुड़े जातकों को भी फायदा हो सकता है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य देव दसवें भाव के स्वामी होते हैं। इस राशि के लोगों के लिए यह समय लाभप्रद हो सकता है। व्यवसाय में जातकों को लाभ हो सकता है। मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इस अवधि में नेतृत्व में भी विकास हो सकता है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। करियर और कोरोबार में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। निजी जीवन के लिए भी यह समय अच्छा हो सकता है।