Shukraditya Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में दैत्यों के गुरु शुक्र को प्रेम, आकर्षण, धन-वैभव, भौतिक सुख, विलासिता, सौंदर्य, विवाह आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि अक्टूबर माह में शुक्र अपनी नीच राशि कन्या में प्रवेश करने वाले हैं। जहां पर पहले से ही सूर्य ग्रह विराजमान है। ऐसे में शुक्र और सूर्य की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। सूर्य के साथ शुक्र के इस संयोग से कुछ राशि के जातकों को बिजनेस, नौकरी में विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में….

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वैभव के दाता शुक्र 9 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में सूर्य के साथ शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। ये शुभ राजयोग 17 अक्टूबर तक बनेगा। इसके बाद सूर्य तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

Papankusha Ekadashi Vrat Katha 2025: पापांकुशा एकादशी व्रत पर पढ़ें ये व्रत कथा, मोक्ष की होगी प्राप्ति

वृषभ राशि (Taurus Zodiac)

इस राशि के पंचम भाव में शुक्रादित्य योग का निर्माण होने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातको को कुछ मामलों में काफी अच्छा लाभ मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में आपको काफी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से दांपत्य जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। संतान सुख के भी कई योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के द्वारा की जा रही मेहनत को उनको फल मिल सकता है। अच्छा परिणाम आने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। लेकिन किसी भी प्रकार का धन संबंधित रिस्क लेने से बचें, वरना हानि हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में शुक्रादित्य योग का निर्माण दूसरे भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों की रुचि कला,संगीत की ओर अधिक हो सकती है। परिवार के साथ भी आपके संबंध अच्छे बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। इसके साथ ही कोर्ट-कचहरी, शासन-प्रशासन के कामों में सफलता हासिल हो सकती है। कामों में लंबे समय से आ रही रुकावटें भी दूर हो सकती है। दोस्तों और परिवार का पूरा साथ मिल सकता है जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-सूर्य का संयोग काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के भाग्य भाव में शुक्रादित्य योग का निर्माण हो रहा है। नौवें भाव में इस राजयोग का निर्माण होने से इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। घर-परिवार में कोई मांगलिक काम हो सकता है। मेहनत करेंगे, तो उसमें सफलता अवश्य प्राप्त हो सकती है। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है।

शनि गुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। कुछ जातकों के लिए यह समय तरक्की और नए अवसर लेकर आएगा, तो वहीं कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जानें 12 में से किन 3 राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें शनि के नक्षत्र परिवर्तन का असर

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।