Shukraditya Yoga : ग्रहों के राजा सूर्य को नवग्रह में सबसे महत्वपूर्ण ग्रह में से एक माना जाता है। वह हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में एक राशि में दोबारा आने में करीब एक साल का वक्त लग जाता है। सूर्य को आत्मा, सुख-समृद्धि, मान-सम्मान का कारक माना जाता है। पिता के रूप में उनकी पूजा की जाती है। ऐसे में सूर्य के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि सितंबर माह में कन्या राशि में जल्द ही सूर्य प्रवेश करने वाले हैं। जहां पर पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान है। ऐसे में शुक्र और सूर्य की युति शुक्रादित्य नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस योग के बनने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। लेकिन इन तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। इस राशि के जातकों के आय में बढ़ोतरी के साथ हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। आइए जानते हैं कन्या राशि में शुक्रादित्य योग के निर्माण होने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य 16 सितंबर को शाम 7 बजकर 52 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कन्या राशि में पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान है। ऐसे में दोनों शुभ ग्रहों की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण हो रहा है।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

इस राशि में शुक्रादित्य योग का निर्माण ग्यारहवें भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी के सिलसिले में रई यात्राएं करनी पड़ सकती है। लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन हासिल हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति भी अच्छी जाने वाली है। इसके साथ ही बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अंत में स्वास्थ्य की बात करें, तो आप फिट रहने वाले हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नवम भाव में इस राजयोग के बनने से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। हर काम तेजी से बढ़ेंगे। इसके साथ ही आप खुद पर बदलाव कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो विदेश में नौकरी करने का प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में पदोन्नति के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके अच्छे संबंध स्थापित होंगे। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। रिश्तों की बात करें, तो पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

सूर्य और शुक्र की युति इस राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस राशि के दूसरे भाव में शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता के साथ परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। करियर के क्षेत्र में खूब लाभ मिलने वाला है। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब सफलता हासिल हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही आप धन अर्जित करने में कामयाब होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024