Sun and Venus Planet Conjunction in Leo: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक सूर्य ग्रह हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। वहीं जब कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है। आपका बता दें कि 17 अगस्त को सूर्य देव  ने सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। साथ ही शुक्र ग्रह 31 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस तरह सिंह राशि में सूर्य और शुक्र ग्रह की युति बनेगी। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। वहीं 3 राशियां ऐसीं हैं जिनको इस समय विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैंं ये राशियां कौन सीं हैं…

वृश्चिक राशि:  शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह की युति बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से इन ग्रहों की युति दशम स्थान में बनने जा रही है। जिसको कार्यक्षेत्र और जॉब का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नती होने की संभावना है। वहीं इस दौरान आपके काम में निखार देखने को मिल सकता है। जिससे कार्यस्थल पर आपकी तारीफ हो सकती है। इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आप लोग इस दौरान एक हीरा रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

कर्क राशि: आप लोगों के लिए शुक्र और सिंह राशि की युति शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि आपकी राशि से यह युति दूसरे स्थान में बन रही है। जिसे धन और वाणी का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार में अच्छे ऑर्डर आ सकते हैं। वहीं जिन लोगों का करियर वाणी के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जैसे (फिल्म लाइन, मीडिया, शिक्षक, या मार्केटिंग) उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। आप लोग इस समय एक मोती या मूनस्टोन रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।

कन्या राशि:  शुक्र और सूर्य ग्रह की युति का निर्माण आप लोगों की राशि से 11वें स्थान में हो रहा है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय आप कई माध्यम से धन कमाने में सफल रहेंगे।

वहीं व्यापार में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। जिससे आपको भविष्य में अच्छा धनलाभ होने की संभावना है। इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में भी सफलता मिल सकती है। आप लोग इस दौरान एक आनेक्स रत्न पहन सकते हैं जो आपके लिए भाग्यशाली स्टोन साबित हो सकता है।