Surya Shani Yuti 2025: कर्मफलदाता शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल तक रहते हैं। बता दें कि इस समय वह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में विराजमान है। वहीं, ग्रहों के राजा सूर्य भी हर माह राशि परिवर्तन करते है जिसका असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि 12 फरवरी को कुंभ राशि में सूर्य और शनि की युति होने वाली है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य-शनि को पिता-पुत्र का दर्जा दिया गया है। लेकिन दोनों एक-दूसरे से शत्रुता का भाव रखते हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति होने पर कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि-सूर्य की युति किन राशियों के लिए हो सकती है लाभकारी…

सूर्य-शनि की युति से सिंह राशि (Leo Zodiac) पर असर

सूर्य-शनि की युति सिंह राशि के जातकों के लिए काफी अच्छी हो सकती है। इस राशि में ये युति सातवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। व्यापार में भी भी काफी लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो आपको काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन अच्छा जाने वाला है। इसके साथ ही अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है।

सूर्य-शनि की युति से मिथुन राशि (Gemini Zodiac) पर असर

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य और राहु की युति लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस राशि में दोनों ग्रहों की युति नौवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो आपको खूब धन लाभ मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी खूब लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपकी धन की अच्छी खासी बचत हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। पार्टनर से आप दिल खोल कर बात कर सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छी रहने वाली है।

सूर्य-शनि की युति से कन्या राशि ( Virgo Zodiac) पर असर

कन्या राशि के जातकों के लिए शनि-सूर्य की युति काफी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता हासिल हो सकती है। लेकिन सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। करियर के क्षेत्र में आपको काफी लाभ मिल सकता है। नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी अब काफी लाभ मिल सकता है। अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। पार्टनर के साथ आपका अच्छा काम मिल सकता है। लव लाइफ अच्छी जाने वाली है। सेहत उत्तम रहने वाली है।

नया साल 2025 जल्द आरंभ होने वाला है। इस साल कई ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। ऐसे ही ग्रहों के सेनापति मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में जनवरी 2025 में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर इसका असर पड़ेगा। जानें मंगल के पुनर्वसु नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।