Surya Shani Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अपने शत्रु और मित्र ग्रह के साथ युति बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 13 फरवरी को ग्रहों के राजा सूर्य ने कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां पहले से ही शनि देव स्थित थे। ऐसे में कुंभ राशि में शि और सूर्य की युति बन रही है। साथ ही शनि और सूर्य देव मार्केश हो गए हैं। ऐसे में कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। साथ ही इन राशियों को धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और सूर्य की युति हानिकारक साबित हो सकती है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में मार्केश शनि औऱ सूर्य दोनों मृत्यु स्थान में आ गए हैं। इसलिए इस समय आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही आपकी गोचर कुंडली में पाश्विक योग बन रहा है। इसलिए आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए, क्योंकि दुर्घनटना के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपको कोई पुराना रोग उभर सकता है। साथ ही इस समय आपको नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

शनि और सूर्य का संयोग कन्या राशि के जातकों को नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में सूर्य और शनि दोनों मार्केश हैं। साथ ही छठे भाव में विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में हार का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस समय आपको गले, छाती और पैरों से संबंधित कोई रोग हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपको निवेश से बचना चाहिए। वहीं इस दौरान आपको स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। इस समय आपको शनिवार का व्रत रखना चाहिए।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और शनि का संयोग प्रतिकूल साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में शनि मार्केश हैं और सूर्य भाग्येश हैं। साथ ही यह दोनों तीसरे मारक भाव में विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपका भाई- बहनों के झगड़ा हो सकता है। साथ ही इस समय आपको मानसिक अशांति हो सकती है। वहीं किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही काम- कारोबार धीमा चलेगा। साथ ही इस समय कार्यस्थल पर जूनियर या सीनियर के साथ मननुटाव हो सकता है। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025