Surya Shani Yuti 2025 Negative Impact: ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं, जिसका असर सभी राशि वाले जातकों पर पड़ता है। इसके साथ ही सूर्य किसी न किसी ग्रह के साथ मिलकर युति करते हैं, जिससे शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसे ही जल्द ही सुर्य और शनि की युति होने वाली है। दरअसल, वैदिक पंचांग के अनुसार, 12 फरवरी 2025 को ग्रहों के राजा सूर्य शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही शनि विराजमान हैं, जिससे शनि और सूर्य की युति हो रही है। आपको बता दें कि सूर्य और शनि आपस में शत्रु भाव रखते हैं। ऐसे में पिता-पुत्र का ये संयोग कई राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। इस दौरान कुछ राशि वाले जातकों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं, इस बदलाव का इन राशियों पर क्या असर पड़ेगा और किन उपायों से परेशानी को कम किया जा सकता है।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)

शनि-सूर्य की युति के दौरान वृषभ राशि वाले जातकों को सावधान रहना होगा। इस समय आपको पैसों की तंगी हो सकती है, इसलिए खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। इस समय किसी से भी कर्ज न लें और न ही किसी को उधार दें, वरना इससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार या रिश्तों में भी किसी गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकता है। खासकर बोलचाल में सावधानी रखें, नहीं तो छोटे-छोटे झगड़े बड़े विवाद बन सकते हैं। अशुभ प्रभाव से बचने के लिए वृषभ राशि के जातक शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद को मीठी चीजें दान करें। इसके साथ ही नियमित रूप से हनुमान चालीसा पढ़ें, इससे मानसिक शांति मिलेगी।

सिंह राशि (Singh Rashi)

सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह समय थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है या रिश्ते में ठंडापन महसूस हो सकता है। कोई कानूनी मामला उलझ सकता है या नया विवाद खड़ा हो सकता है, इसलिए कोई भी कागजी काम सोच-समझकर करें। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आमदनी में रुकावट आ सकती है। मानसिक और शारीरिक थकान भी महसूस हो सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें और जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। अशुभ प्रभाव से बचने के लिए सिंह राशि वाले जातक रोज सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi)

ज्योतिष के अनुसार, यह संयोग कुंभ राशि में बन रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। इस समय नया काम शुरू करने से बचें, क्योंकि सफलता मिलने में परेशानी हो सकती है। कोई भी पैसा निवेश करने से पहले दो बार सोचें, वरना नुकसान हो सकता है। किसी को उधार देने से बचें, क्योंकि वह पैसा फंस सकता है। साथ ही, वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें, चोट लगने या दुर्घटना की संभावना बन रही है। अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कुंभ राशि वाले जातक रोजाना सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार के दिन जरूरतमंदों की मदद करें।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।