Sun Saturn Conjuction 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह में सूर्य और शनि बहुत ही जरूरी ग्रह माने जाते हैं। ग्रहों के राजा सूर्य के राशि परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। वहीं दूसरी ओर न्यायकर्ता और कर्मफलदाता शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। ऐसे में इस ग्रह के राशि परिवर्तन करने पर हर राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है।
बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य 13 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। जहां पर पहले से ही शनि ग्रह विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति हो रही है। दोनों ही ग्रह एक-दूसरे से शत्रुता का भाव रखते हैं। लेकिन फिर भी कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इन तीन राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं सूर्य और शनि की युति से किन राशियों की चमकेगी किस्मत…
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि में ये युति 11वें भाव में हो रही है। सूर्य और शनि की युति इस राशि के लिए किसी चमत्कार से कम साबित नहीं हो सकती है। इसके साथ ही इस राशि के लग्न भाव में गुरु भी विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। करियर की बात करें, तो आपकी मेहनत और लगन के कारण अपार सफलता के साथ पदोन्नति हो सकती है। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए दूसरे संस्थानों से भी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आप अपने करियर का दायरा काफी अधिक बढ़ाएंगे। इसके साथ ही विदेश यात्रा करने का सपना पूरा हो सकता है। व्यापार की बात करें, तो आपको काफी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। वहीं लव लाइफ की बात करें, तो वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें। इसके साथ ही अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा जाने वाला है। बस अपनी लाइफस्टाइल का ध्यान रखें।
वृषभ राशि (Vrishbha Zodiac)
सूर्य और शनि की युति दशम भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को मिश्रित लाभ मिलने वाला है। विदेश में अपार संपत्ति खरीदने के चांस बन रहे हैं। इसके साथ ही विदेशी रिटर्न से काफी पैसा कमा सकते हैं। नौकरी के मामले में भी आप भाग्यशाली साबित हो सकते हैं। इसके साथ ही विदेश में नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। नए अवसर भी मिल सकते हैं। मौजूद कार्यक्षेत्र में आपके तालमेल अच्छे रहने वाले हैं। इससे आप संतुष्ट नजर आएगा। इसके साथ ही व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो अपार सफलता के साथ अच्छा रिटर्न मिलने के योग नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही विदेश में व्यापार करने वाले लोगों को खूब लाभ मिल सकता है। अपनी अनूठी रणनीतियों से हर तरह के व्यापार में लाभ पा सकते हैं। आर्थिक पक्ष की बात करें, तो खूब धन लाभ मिल सकता है। आपके द्वार की गई मेहनत का अब फल मिलने वाला है। स्वास्थ्य की बात करें, तो सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में सूर्य और शनि की युति छठे भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को गुप्त स्रोतों से अचानक धन लाभ मिल सकता है। अपनी मेहनत और लगन से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। नौकरी भी अच्छी जाने वाली है। इसके साथ ही जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। करियर के मामले में विदेश यात्रा का भी मौका मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र की बात करें, तो उच्च लाभ मिल सकता है। अपनी इच्छाशक्ति से हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएगा। इसके साथ ही आप धन संचित करने में कामयाब हो सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।