Sun Saturn Conjunction: ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं।  ऐसे ही सूर्य 13 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 54 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। बता दें कि कुंभ राशि में पहले से ही शनि अस्त अवस्था में मौजूद है। ऐसे में शनि और सूर्य की युति हो रही है। शास्त्रों के अनुसार सूर्य और शनि पिता-पुत्र है। लेकिन दोनों के बीच शत्रुता का भाव है। ऐसे में सूर्य के कुंभ राशि में अस्त होने से कुछ राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है, क्योंकि इन राशियों के जीवन में थोड़ी उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं शनि और सूर्य युति से किन राशियों को रहना होगा संभलकर…

कर्क राशि (Kark Zodiac)

शनि और सूर्य की युति  आठवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य में देरी देखने को मिल सकती है। काफी प्रयासों को करने के बाद भी सफलता हासिल होने में देरी होगी। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में भी तनाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में नौकरी  बदलने का भी विचार बना सकते हैं। करियर में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। इसलिए अपनी मेहनत के बल से ही सफलता हासिल कर सकते हैं। अगर मेहनत करेंगे, तो सफलता जरूर हासिल होगी। व्यवसाय की बात करें, तो आपको थोड़ा सा सजग रहने की जरूरत है। साझेदारी में गए गए बिजनेस में थोड़ी सी मुश्किलें पैदा हो सकती है। इसके साथ ही प्रतिस्पर्धियों से कड़ी टक्कर हो सकती है।  रिश्तों का बात करें, तो थोड़ी सी मुश्किलें आ सकती है। इसलिए थोड़ा सोच-विचार कर अपने दिमाग को शांत रखकर रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करें।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में शनि और सूर्य की युति सातवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को रिश्तों में खटास देखने को मिल सकती है। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो सहकर्मियों से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। करियर के विकास के संबंध में ज्यादा उम्मीदें है। लेकिन स्थिति आपके अनुरूप रहने वाली है। व्यापार की बात करें, तो आपकी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। अपनी रणनीतियों को बदलेंगे तभी सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। अगर आपने थोड़ा संभलकर खर्च नहीं किया, तो कर्ज लेने तक की नौबत आ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें, तो थोड़ी सी समस्याएं हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Vraschik Zodiac)

सूर्य और शनि इस राशि में चौथे भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही नौकरी में दबाव देखने को मिल सकता है।  इसके साथ ही नौकरी बदलने तक की स्थिति आ सकती है। इसलिए अपने काम की गुणवत्ता में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो बचत होने की संभावना काफी कम हो। आप पैसा तो खूब कमाएंगे, लेकिन किसी न किसी कारण सब खर्च हो जाएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहने वाला है। इम्यूनिटी कमजोर होने के साथ कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024