Surya Shani Yog, Samsaptak Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग का बनाते हैं, जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य 16 अगस्त को स्वराशि सिंह में गोचर कर गए हैं। तो वहीं शनि 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में संचऱण कर रहे हैं, जिससे दोनों ग्रह एक दूसरे से 180 डिग्री पर रहेंगे। साथ ही दोनों एक दूसरे से 7वें भाव पर रहेंगे। जिससे समसप्तक योग का बन गया है। वहीं इस योग का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए समसप्तक योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आप लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं अपनी बुद्धि विवेक से विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही भाग्य उनका साथ देगा और हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। काफी समय से अटका कोई काम अब पूरा हो सकता है। वहीं इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
समसप्तक योग बनने से मेष राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं इस समय कारोबार में आय के स्रोत बढ़ेंगे। आमदनी के स्रोतों में भारी वृद्धि होती है और कारोबार में फंसा सारा धन सफलतापूर्वक वसूल हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में उन्हें उनकी कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। साथ ही निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ इस समय व्यापारियों की कोई बड़ी डील हो सकता है। जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए समसप्तक योग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं वहीं आर्थिक परेशानियों से पूरी तरह से छुटकारा मिलता है और अनावश्यक खर्चों में काफी कमी आएगी। सफलतापूर्वक पैसे बचा सकते हैं और यह संपत्ति या वाहन आदि खरीदने का सबसे अच्छा समय है। साथ ही इस समय आपके अटके हुए कार्य बनेंगे। वहीं इस दौरान आप धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही जो लोग नौकरी में काफी समय से बदलाव करने के बारे में सोच रहे हैं उनको इस वक्त नए और बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं।