Surya Shani yog, Samsaptak yog 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य 16 अगस्त को स्वराशि सिंह में गोचर करेंगे। तो वहीं शनि 30 साल बाद अपनी स्वराशि कुंभ में संचऱण कर रहे हैं, जिससे दोनों ग्रह एक दूसरे से 180 डिग्री पर रहेंगे। साथ ही दोनों एक दूसरे से 7वें भाव पर रहेंगे। जिससे समसप्तक योग का निर्माण होगा। वहीं इस योग का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष सावधान रहना चाहिए। क्योंकि इनको धनहानि और सेहत खराब के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए समसप्तक योग नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही आपका जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको नए निवेश से बचना चाहिए, क्योंकि धनहानि के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपके बनते- बनते कार्य रुक सकते हैं। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर लापरवाही से बचना चाहिए। वहीं इस समय आपके सेहत खराब हो सकती है। साथ ही इस समय वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Meen Zodiac)

समसप्तमक योग का बनना मीन राशि के जातकों को हानिकारक सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपको धन की हानि हो सकती है। वहीं काम- कारोबार धीमा चल सकता है। साथ ही इस समय आपक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वहीं आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। साथ ही इस समय आपको किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपके फिजूल खर्चे हो सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। वहीं इस दौरान  वहीं इस समय खान- पान का परहेज करें। साथ ही किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचें। वहीं आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, जिससे आपको इस समय थोड़ा संभलकर चलना चाहिए।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए समसप्तक योग प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपके खर्चे आमदनी से ज्यादा हो सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको बेवजह के तनाव हो सकते हैं। वहीं आपके मन में नरारात्मक विचार आ सकते हैं। आपके पिता के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। साथ ही इस समय आपको किस्मत का साथ कम ही मिलेगा। वहीं आपका काम- कारोबार प्रभावित हो सकता है। साथ ही इस समय आपका घर- परिवार के लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024